लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने शालिनी को बनाया प्रदेश सचिव
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। रेस्ट हाउस में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की बैठक हुई। बैठक में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरियाणा प्रदेश महासचिव धर्मवीर फौजी ने मीटिंग को संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा से सबको अवगत कराया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विचार विमर्श किया गया। आज की मीटिंग में शालिनी देवी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। सुरेश ठेकेदार को प्रदेश सचिव का पदभार सौंपा। बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर आए सुनील प्रजापति को जिला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
संदीप धानक को जिला अध्यक्ष का पदभार सौंपा। हरियाणा प्रदेश महासचिव धर्मवीर फौजी ने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। फौजी ने कहा लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी 36 बिरादरी के दबे कुचले गरीब लोगों के लिए काम करती है। पार्टी में हर गरीब व्यक्ति को टिकट दी जाएगी जो व्यक्ति पार्टी के लिए रात दिन मजबूती के साथ काम करता है। आज की मीटिंग में सुलोचना देवी ने कई महिलाओं को पार्टी में ज्वाइन कराया। सुना देवी को एससी एसटी वर्ग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला महिला अध्यक्ष उषा जैन ने कहा कि जिले की सभी महिलाओं को विश्वास दिलाती हूं कि महिलाओं की भलाई के लिए दिन रात काम करूंगी। इस मौके पर नीतिन तनेजा ने कहा कि वे पार्टी में अधिक से अधिक पंजाबी समाज के लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।
Thanks
Good