शुक्रवार से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। भूतपूर्व सैनिकों के लिए सोनीपत पुलिस में भर्ती होने की एक वर्ष नियम अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर हरियाणा सरकार के सोनीपत जिले में विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में हरियाणा राज्य के लिए सहायक बल स्थापित करने के लिए शर्तो पर लिया जायेगा। इस सम्बन्ध जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि 45 भूतपूर्व सैनिकों की नियुक्ति की जायेगी जो एक अक्टूबतर 2021 को सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सैना शाखा में अपने फार्म जमा करवा सकते है। भूतपूर्व सैनिकों के लिये आयु 25 से 50 वर्ष के बीच है और उन्हे अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सा अस्वस्थता के कारण सेवा से नहीं हटाया गया है। वे पुलिस में भर्ती होने के पात्र होंगे।
भूतपूर्व सैनिक केवल एक वर्ष की अवधि के लिए 18 हजार रूपये के मासिक मानदेय पर रखे जाएंगे। इस सहायक बल के सदस्यों को उनके गृह पुलिस थानों में तैनात नहीं किया जायेगा। लेकिन उनकी तैनाती उनके नजदीकी पुलिस थानों जो उनके निवास स्थान के निकट हो में की जाये। सहायक बल के सदस्यों को भर्ती के समय दो जोडा वर्दी, एक जोड़ा जूते और अन्य आवश्यक वर्दी से संबंधित वस्तुओं के लिए 3 हजार रूपये केवल एक बार दिये जायेगे। इस बल के सदस्य जब सरकारी दौरे पर होगे तो प्रतिदिन यात्रा भता दिया जायेगा। उन्हे आकस्मिक अवकाश, जो हरियाणा पुलिस के सिपाही के लिए लागू है, प्रदान किया जाएगा। सेना में सेवा कम से कम पांच वर्ष की होनी चाहिए। सेवा से निवृति के समय चिक्तिसा ए0 श्रेणी को होना चाहिए। सेवा से निवृति के समय चरित्र प्रमाण पत्र अनुकरणीय होना चाहिए। चयन साक्षात्कान पुलिस बोर्ड द्वारा किया जायेगा। विशेष पुलिस अधिकारियों को आपातकालीन स्थिति में कुछ समय के लिए हरियाणा राज्य के किसी भी जिले में तैनात किया जा सकता है।