- दिल्ली चिचड गैंग के दो 2 मोस्ट वांटेड आरोपी गिरफ्तार
2 अवैध पिस्टल व लूटी गई बाइक भी की बरामद - सात लूट की घटनाओं का भी हुआ खुलासा
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उपासना यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
- गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ पहलवान व मंयक निवासी दिल्ली के रहने वाले हैं
- दोनों गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ चिचड गैंग के सदस्य हैं, जिन पर हरियाणा व दिल्ली में लूट की वारदातों के आरोप है
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत सीआईए टू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अन्तर्राज्यीय लूट गिरोह के 2 मोस्ट वांटेड इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन पर दिल्ली और हरियाणा में लूट की आधा दर्जन से भी अधिक वारदातों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि अन्य वारदातों से भी पर्दा उठ सके। गिरफ्तार दोनों बदमाशों पर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनीपत उपासना ने पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि लोगों के लिए खौफ का पर्याय बन चुके यह दोनों गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ पहलवान व मयंक निवासी हरेवली दिल्ली के रहने वाले है। अब यह सोनीपत की सीआईए 2 पुलिस के हत्थे चढ चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने दो अवैध पिस्तौल भी बरामद की है। यह दोनों आरोपी हरियाणा व दिल्ली में आधा दर्जनों से भी अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि दोनों गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ चिचड गैंग के सदस्य हैं, जिन पर हरियाणा व दिल्ली में लूट की वारदातों के आरोप है। आरोपी रोहित उर्फ पहलवान वर्ष 2020 में थाना मंडावली दिल्ली में दर्ज फिरौती मांगने की घटना व वर्ष 2020 में थाना कंजावला दिल्ली में गाड़ी लूटने की घटनाओं में भी संलिप्त रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों पर निम्न वारदातें दर्ज
- 17 जुलाई 2021 को थाना खरखौदा में दर्ज केटीएम बाईक लूटने की घटना।
- जुलाई 2021 में नरेला दिल्ली से स्पलैन्डर बाईक लूटने की घटना।
- गांव लाडपुर डबास दिल्ली में सागर नाम के युवक की हत्या प्रयास की घटना।
- अगस्त 2021 में गांव घोघा दिल्ली में 20 लाख रूपये के आभूषण लूटने की घटना।
- जुलाई 2021 में गांव घोघा दिल्ली से प्लसर बाईक लूटने की घटना।
- जुलाई 2021 में नरेला दिल्ली में मन्दिर के नजदीक बैंक लूट का प्रयास करने की घटना।
- लगभग पांच महीने पहले गांव बवाना दिल्ली स्थित फैक्ट्री से लगभग नौ लाख रूपये मूल्य की क्वासकी बाईक लूटने की घटनाओं को अन्जाम दिया था। गिरफतार आरोपी रोहित उर्फ पहलवान वर्ष 2020 में थाना मंडावली दिल्ली में दर्ज फिरौती मांगने की घटना व वर्ष 2020 में थाना कंजावला दिल्ली में गाड़ी लूटने की घटनाओं में भी संलिप्त रहा है। आरोपियों को न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है, ताकि अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जा सके ।