- मांगों को लेकर कर्मचारी यूनियन ने किया रोष प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
- कर्मचारी जोरदार नारेबाजी करते हुए नगर निगम कमिश्नर कार्यालय के समक्ष पहुंचे
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन सोनीपत ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करने को लेकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान धूप सिंह लाकड़ा एवं संचालन प्रदेश सचिव विनोद शर्मा ने किया। प्रदेश सचिव विनोद शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को पूरा नहीं करने को लेकर सभी कर्मचारी सुबह 10 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोनीपत में इकट्ठे हुए। कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उसके बाद सभी कर्मचारी जोरदार नारेबाजी करते हुए नगर निगम कमिश्नर कार्यालय के समक्ष पहुंचे और रोष प्रदर्शन किया।
नगर निगम कमिश्नर धर्मेन्द्र सिंह ने संगठन को वार्ता के लिए बुलाया। मीटिंग में नगर निगम कमिश्नर ने कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र ही एक सप्ताह में पूरा करने का आश्वासन दिया। संगठन ने नगर निगम कमिश्नर को सभी मांगों को पूरा नहीं करने पर एक सप्ताह के बाद दोबारा से कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन धरना प्रदर्शन शुरू कर देगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम कमिश्नर कार्यालय की होगी। रोष प्रदर्शन में मुख्यत मंच के प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर, एआईयूटीयूसी के राज्य महासचिव हरिप्रकाश, जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज, हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान टीनू कुमार ने कहा कि अगर नगर निगम कमिश्नर द्वारा कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मंच की सभी सहयोगी ब्रांचों के सैकड़ों कर्मचारी नगर निगम कमिश्नर कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा।
कर्मचारियों की मुख्यत मांगें नगर निगम द्वारा हटाएं गए सभी कर्मचारियों को वापिस लगाया जाएं, सभी को वेतन प्रत्येक महीने की सात तारीख तक मिल जाए, रुका हुआ वेतन जल्द से जल्द दिया जाएं, सभी कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएं, 8 घंटे की ड्यूटी लगाई जाएं, सभी साइडों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, सेवा सुरक्षा की गारंटी देने, विभाग के पे रोल पर करने समान काम समान वेतन देने आदि मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। इस दौरान धूप सिंह, तेज प्रकाश गौड़, सुंदर चौहान, सुरेश नैयर, शंभू कुमार, नरेश, सुरेश, रोहतास, अमित, सतबीर, धरमबीर, दलीप कुमार, रणबीर, संजय, याद सिंह, धर्मेंद्र टीनू, समेश कुमार, रामपाल, अरुण, कुलदीप, रमेश, महाबीर, ध्रुव, सुरेन्द्र शर्मा, पंचराम, भगवान सिंह, सुरेंद्र, देवेन्द्र आदि कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया।