रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माडल टाऊन सोनीपत प्राचार्य जगजीत सिंह मलिक जो 31 अगस्त को सेवानिवृत हो रहे हैं। सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान प्राचार्य जगजीत सिंह मलिक कई भावुक हुए। वक्ताओं ने शिक्षा क्षेत्र में उनके द्वारा किये कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी असाधारण शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में उपलब्धियों पर हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें राज्य शिक्षक सम्मान दिया गया। उन्होंने अपने कार्यों को बदौलत जिस भी विद्यालय में रहे पहचान बनाई। हर स्कूल में भवन निर्माण व अन्य सुविधाएं विकसित करके सरकारी स्कूलों में, छात्र संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। पढ़ाई के साथ सह शैक्षणिक प्रतिनिधि के जैसे खेल, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देकर बच्चों चहुंमुखी विकास हेतू हमेशा प्रयत्नशील रहे।