रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में जिला स्तरीय खेलों हरियाणा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लिटल एंजल्स बाक्सिंग एकेडमी के 9 बॉक्सर्स ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
लिटल एंजल्स बाक्सिंग एकेडमी के बॉक्सर्स ने अलग-अलग जिलों से खेलते हुए सोनीपत से विशेष दहिया 46 किग्राम, दक्ष राठी 50 कि ग्राम मनीष कादियान 75 किग्राम, महिला वर्ग में दीक्षा 57 किग्राम, रितिका दहिया 75 किलोग्राम, जिला झज्जर से करण राठी 50 किग्राम साहिल अहलावत 75 किग्राम पानीपत से अक्षत कादियान 52 किग्राम और जिला फरीदाबाद से अंशुल सरोहा 50 किग्राम में खेलते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा, भिवानी में 27 अगस्त से 29 अगस्त को राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विदयालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत फूल-मालाएं पहनाकर किया गया। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी बाक्सर्स को बधाई दी और भविष्य में भी बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।