रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच संबंधित जेपीए से पब्लिक हेल्थ ब्रांच, नगर निगम, बीएंडआर, एचएसवीपी, आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील, क्रेच, ग्रामीण एजुसेट चौकीदार आदि विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने पंचकूला रोष प्रदर्शन में कूच किया। कर्मचारियों के रोष प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कार्यालय सचिव विनोद शर्मा की अध्यक्षता और जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज के संचालन में पंचकूला के लिए रवाना हुआ। जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज ने कहा कि आज मंच के प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर के नेतृत्व में पंचकूला में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सोनीपत से सभी ब्रांचों के सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और कर्मचारियों की सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की सरकार को चेताया गया। कर्मचारियों की मुख्य मांगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, छंटनीकरण पर रोक, पुरानी पैंशन बहाल, समान काम समान वेतन, सभी बर्खास्त कर्मचारियों को वापिस विभाग में समायोजित करने, निजीकरण पर रोक लगाने, विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती करने, सभी परियोजना वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, पुराने श्रम कानूनों को वापस लाने बारे, तकनीकी पदों पर भर्ती कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान देने, जनस्वास्थ्य की शहरी और ग्रामीण पेयजल सीवरेज व्यवस्था को नगर निगम और पंचायतों को ना सौंपा जाए, सभी पेचवर्क को ठेके पर देने से रोक लगाने बारे आदि मांगों को लेकर शुक्रवार को हरियाणा के कर्मचारी पंचकूला धरनास्थल से प्रदर्शन करते हुए सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को कर्मचारियों की मांगों का मांग पत्र सौंपा जाएगा। सरकार को चेताते देते हुए सभी मांगों को दो महीने में पूरा करने की चेतावनी दी जाएंगी।
पंचकूला जाने के लिए आरके नागर, विष्णु दत्त भारद्वाज, विनोद शर्मा, धूप सिंह, सुरेश नैयर, शंभू, नरेश, अमित, राजबीर, रोहतास, सतबीर, दलीप सिंह, सुंदर चौहान, मौसम, संजय, पंचराम, सुरेन्द्र सिंह, प्रदीप, ऋषिराज, चिरंजीवी, मुकेश, नवीन, इंद्रजीत, रणबीर, करमबीर, राजू, धर्मेंद्र, मुन्ना, दिनेश, सतीश कुमार रंगा, मुकेश दहिया, मोहन सिंह, राजबीर, नरेश, मोहन, रामप्रसाद, कमला देवी, भान सिंह, महेंद्र, भीमसेन, लोकेश, आशीष, विकास, सुनील, जोगेन्दर, सज्जन, विरेन्द्र, राजपाल आदि सैकड़ों कर्मचारी रोष प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पंचकूला के लिए रवाना हुए।