रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच पब्लिक हेल्थ शाखा सोनीपत का संगठन शिष्टमंडल 06 अगस्त को कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुधवार को प्रदेश और ब्रांच सचिव विनोद शर्मा के नेतृत्व में प्रत्येक कर्मचारियों से साइडों पर व घर जाकर मिला। कर्मचारियों को मांगों को लेकर 06 अगस्त को पंचकूला में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन में पहुंचने का आहवान किया।
आज के इस दौरे पर ब्रांच प्रधान धूप सिंह लाकड़ा, प्रदेश और ब्रांच सचिव विनोद शर्मा, ब्रांच कोषाध्यक्ष सुरेश नैयर, ब्रांच उपप्रधान शंभू कुमार ने आपीएस ककरोई चौक, मुखी अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन, मुरथल चौक पब्लिक हेल्थ स्टोर, सिविल अस्पताल, हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के धरने को समर्थन देते हुए कमासपुर ट्यूबवेल, किशोरा ट्यूबवेल, मुरथल वाटर वर्क्स, सेक्टर 23 जलघर आदि शहर और गांवों में कार्यरत कर्मचारियों से मिला। जिसमें मुख्य रूप से नरेश शर्मा, राजू, जितेंद्र, पवन, सुमित, महेंद्र सारसर, अनिल भाटिया, रोहतास कुमार, जयगोपाल, इंद्रजीत, जगदीश, सुरेश शर्मा, चिरंजीवी, राजबीर टांक, भगवान सिंह, रामनारायण, सोनू, राजबीर शर्मा, रामेश्वर, सतबीर आदि कर्मचारियों से पंचकूला चलने का आहवान किया।