कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में किया एक को गिरफ्तार। स्पैशल डिटेक्टिव सैल कुरुक्षेत्र ने फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में 12 मई 2021 को कुलदीप सिंह उर्फ केडी पुत्र सरुप सिंह निवासी मुडिया मनी थाना बाजपुर जिला उधमसिंह नगर उतराखंड को गिरफ्तार किया था। 13 मई 2021 को स्पैशल डिटेक्टिव सैल ने मामले की आगामी जांच करते हुए मामले में आरोपी कुलदीप सिंह के सहयोगी आरोपी मक्खन राम पुत्र जीता राम निवासी गांधी नगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उप पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह ने बताया कि 05 जनवरी 2021 को वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड ने पत्र के माध्यम से कुरुक्षेत्र पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुलदीप सिंह उर्फ केडी पुत्र सरुप सिंह वासी मुडिया मनी थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उतराखंड ने जिला कुरुक्षेत्र के क़स्बा पेहवा में फर्जी नाम से आधार कार्ड व पासपोर्ट बनवाया हुआ है तथा बैंक में खाता भी खुलवाया हुआ है। जिसकी जांच उपपुलिस अधीक्षक पेहवा गुरमेल सिंह ने की।
उपपुलिस अधीक्षक पेहवा की जांच के आधार पर थाना पेहवा में फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक जरनैल सिंह को सौंपी गई। मामले की जांच बाद में स्पैशल डिटेक्टिव सैल कुरुक्षेत्र को सौंपी गई। स्पैशल डिटेक्टिव सैल ने 12 मई 2021 को आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ के.डी पुत्र सरुप सिंह निवासी मुडिया मनी थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उतराखंड को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ पर बताया था कि उसके फर्जी कागजात तरनप्रीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह वासी वार्ड न. 1 गउ चरांद पेहवा के नाम पर उसके साथी मक्खन सिंह ने तैयार करवाये थे। 13 मई 2021 को स्पैशल डिटेक्टिव सैल के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, उप निरीक्षक रामचन्द्र, बलजीत सिंह, हवलदार पवन कुमार, संजीव, मंजीत व रिंकू की टीम ने आरोपी मक्खन राम पुत्र जीता राम वासी गांधी नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 01 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।