राजेन्द्र कुमार, सिरसा। हरियाणाा में सिरसाा के हुडा सेक्टर 20 में एक युवक का शव कार में पड़ा मिला है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं और कार से म्यूजिक सिस्टम और चाबी गायब था। शव पिछली सीट पर पड़ा था। पुलिस उपाधीक्षक आर्यन चौधरी ने बताया कि शुक्रवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद वह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। शनिवार दोपहर को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया हुडा निवासी दक्ष पचार दोपहर को घर से निकला था। इस सदंर्भ में पुलिस को शिकायत दी गई थी। सूत्रों का कहना है कि वह नशे का आदि था।
देर रात हुडा सेक्टर में कार के भीतर उसका शव मिला। शव पर चोट के निशान हैं। इसी के साथ कार से चॉबी व म्यूजिक सिस्टम भी गायब है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिर्पाट आने के बाद होगा। डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि देररात कार में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगता है। परिजनों ने भी हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। इसके बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।