सोनीपत। लॉकडाउन एवं महामारी को देखते हुए हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने 5 मई को जिल के होने वाले चुनाव को कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। फिलहाल सोनीपत ब्लॉक, सोनीपत जिले एवं तहसील के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। महामारी की लहर कम होने एवं लॉकडाउन समाप्त होने के बाद चुनावों की तिथि पुन: घोषित की जाएगी। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनीपत जिले के अधीन आने वाले ब्लॉक, तहसील के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है एवं स्थिति सामान्य होने के बाद जो चुनाव बाकी रह गए हैं, सोनीपत, ब्लॉक, तहसील एवं जिले का चुनाव करवाए जाएंगे।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि अपनी कोविड-19 से अपनी सुरक्षा करते हुए सरकार एवं जनता का सहयोग करें। जरूरी सेवाएं प्रदेश की जनता को सामान्य दिनों की तरह उपलब्ध करवाएं। उन्होंने सरकार से मांग की सरकार आवश्यक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी सामान ऐसे सैनिटाइजर, दस्ताने मास्क आदि सामान उपलब्ध करवाएं, ताकि कर्मचारी सुरक्षित रहते हुए जनता को आवश्यक सेवाएं दे सके।