सेवा कार्यो को लेकर ओबीसी मोर्चा की वर्चुअल मीटिंग
रणबीर रोहिल्ला, रोहतक। प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की वर्चुअल बैठक हुई। जिसमें सभी जिला अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश धनखड़ व नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा व सांसद नायब सैनी भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख रूप से सेवा कार्यों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड ने कहा कि हमें दोनों तरह की वैक्सीन का प्रचार करना है, एक फिजिकल वैक्सीन जो सभी को लगवानी है। दूसरा सोशल वैक्सीन यानी 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी का कड़ाई से पालन भी करना है और करवाना भी है। धनखड़ ने कहा कि हमें सबसे पहले अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आस पड़ोस के सभी जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी है। जिसमें जरूरतमंद लोगों के लिए ऑक्सीजन, भोजन, दवाइयां मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था करवानी है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास रोहिल्ला ने बताया कि नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा नायब सैनी को सभी पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं दी व सैनी ने भी मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते हुए सबको धन्यवाद किया और कहा कि इस महामारी में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का कार्यकर्ता पहले की भांति अब भी अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रयास कर रहा है। हमें उस हर जरूरतमंद व्यक्ति के पास पहुंचना है जो कोरोना से पीडि़त है या उसके कारण हुए किसी अन्य परेशानी का शिकार है। हमें पीएम नरेंद्र मोदी जी के संदेश 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है व उसका कड़ाई से पालन भी करवाना है। सैनी ने कार्यकर्ताओं को वैक्सीनेशन के कैंप व सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइजर करने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा मदन सिंह चौहान ने भी जिले के सभी जिलाध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों की जिम्मेवारी सुनिश्चित की है, वह अपने-अपने जिले में वैक्सीनेशन के कैंप लगवाएं व आमजन को कोरोना वायरस महामारी में बचाव के उपाय बताते हुए उससे बचने की अपील करें।
ठीक ओर सच्चाई से खबरें बताने के लिए मन से बधाई देते हैं रणवीर सिंह रोहिल्ला जी S 24 मे सच्चाई से कार्य करने के लिए धन्यवाद
धन्यवाद Rohilla sab ji