आम जनमानस को नहीं होने देंगे कोई समस्या, कानून एवं व्यवस्था बनाये रखेंगे, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
रणबीर सिंह, सोनीपत। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में धरनारत किसान संगठनों ने 6 फरवरी को चक्का जाम की घोषणा की है। जिसके दृष्टिगत हर प्रकार की आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में शांति तथा कानून एवं व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। उपायुक्त पूनिया ने कहा कि आंदोलन कर रहे किसान संगठनों द्वारा की गई चक्का जाम की घोषणा को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऐहतियातन जरूरी प्रबंध कर लिए हैं।
नियुक्त ड्यूटी मजिस्टे्रटों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी ड्यूटी मजिस्टे्रट अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पैरा मिलिट्री फोर्स भी उपलब्ध है। जिला प्रशासन हर प्रकार की स्थिति से निपटने में सक्षम है। उपायुक्त ने कहा कि चक्का जाम की स्थिति में आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्याएं नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए जरूरी प्रबंध किये गये हैं। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों ने दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक के लिए चक्का जाम का आह्वान किया है। जिला प्रशासन लगातार किसान संगठनों से संपर्क बनाये हुए हैं। किसानों से लगातार बातचीत की जा रही है। कानून एवं व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बनाये रखेंगे। आम जनमानस की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण को लेकर बैठक 10 को
सोनीपत। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम तथा कोटपा 2003 कानून के अंतर्गत 10 फरवरी को लघु सचिवालय में दोपहर बाद 3:15 बजे संबंधित अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त श्याम लाल पूनिया करेंगे। यह जानकारी सिविल सर्जन डा. जेएस पूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी।