राजेश सलूजा, बरवाला। भारतीय जनता पार्टी बरवाला मंडल द्वारा बरवाला के किसान रेस्ट हाउस में 9 व 10 जनवरी को दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन संजीव रेवडी जिला सचिव भाजपा (हिसार) व बरवाला मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा ने किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे कार्यकर्ताओं के व्यवहार एवं कार्यशैली में निखार आता है।
उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रशिक्षण 2 दिन का रहेगा। जिसमें 12 सत्र होंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों का इस प्रशिक्षण शिविर में मार्गदर्शन मिलेगा। जिला सचिव संजीव रेवडी व बरवाला मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए स्थान तय कर लिया है। टेंट साउंड पंजीकरण आदि सभी तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटीया निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। इस अवसर पर बरवाला हल्के के पूर्व विधायक वेद नारंग, डॉ वजीर गिल चेयरमैन निगरानी समिति, डॉ सुरेश जाखड जिला सचिव, कृष्ण वर्मा महामंत्री बरवाला मंडल, अनिल संदूजा पार्षद, मनोज रहेजा जिला मीडिया सहप्रभारी, संदीप पूर्व महामंत्री, ईश्वर मालवाल भाजपा जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, ईश्वर जलंधरा महामंत्री,रणधीर बूरा,धर्मवीर, डॉ राजेंद्र, अशोक धारीवाल, ओमप्रकाश पूर्व मंडल अध्यक्ष आदि अनेक लोग मौजूद थे।