नव वर्ष पर सारथी ट्रस्ट ने ली पुस्कालय संचालित करने की जिम्मेदारी
रणबीर सिंह, सोनीपत। सारथी जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट रजि सोनीपत द्वारा नववर्ष नव संकल्प के अंतर्गत राजकीय उतर रक्षा गृह किशोर विकास सदन सोनीपत में रहने वाले बच्चों के साथ नववर्ष मनाया। इस अवसर पर सारथी ट्रस्ट ने किशोर विकास सदन के पुस्तकालय को संचालित करने की जिम्मेदारी की शुरूआत की। सारथी ट्रस्ट के चेयरमैन सतपाल सिंह अहलावत बच्चे पढ़े और मजे के लिए पढ़े। इस महत्व को समझते हुए किशोर विकास सदन के पुस्तकालय को जीवंत बनाना जरूरी है। सभी बच्चों को अच्छी पुस्तकें पढऩे को मिले व किताबों के प्रति बच्चों में प्रेम पैदा करने हेतु पुस्तकालय को सारथी ट्रस्ट ने सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी ली है।
आज नववर्ष पर जीवन उपयोगी व बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए सामान्य ज्ञान, कहानियों, महापुरुषों की जीवनी, प्रतियोगी परीक्षा, साहित्य, नाटक, कॉमिक्स, स्कूल सलेबस की पुस्तकें बच्चों हेते पुस्तकालय में प्रदान की। जरूरत की हर प्रकार की पुस्तकें प्रदान कर पुस्तकालय को बच्चों के उपयोगी बनाने हमारा नववर्ष पर नवसंकल्प है। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी रितु गिल, सारथी ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष वशिष्ठ, किरण बाला, डॉ मीनू गबरानी, ममता, व किशोर विकास सदन के बच्चे व स्टाफ मौजूद रहे।