कर्मियों ने सम्मेलन की मांगों पर चर्चा
रणबीर सिंह, सोनीपत। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच का सोनीपत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन लघु सचिवालय पानी की टंकी के पास संपन्न हुआ। जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिला चैयरमेन धूप सिंह लाकड़ा एवं संचालन जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज ने किया। सम्मेलन में कर्मचारी हितों के मुद्दों की विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से जन स्वास्थ्य विभाग का निजीकरण करना व विभाग को नगर निगम में भेजना, कच्चे कर्मचारियों को पेरोल पर लेना बीएंडआर विभाग के पैचअप वर्क को ठेके पर देना, प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए कर्मचारियों को वापिस अपने मूल विभाग में ना भेजना, समय पर वेतन नहीं देना शामिल रहा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि मंच के प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर, यूनियन के राज्य महासचिव धर्मवीर शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की चाहे वेतन विसंगति की समस्या हो या विभागों को निजीकरण करने और जन स्वास्थ्य विभाग को नगर निगमों में सौंपने की समस्या हो, सिंचाई विभाग के नियमित कार्य हो, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नवचयनित वाटर पंप ऑपरेटर्स को 2400 ग्रेड पे दिलवाने बारे हो, पुरानी पैंशन बहाल करने बारे, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने बारे, समान काम समान वेतन लागू करने, सभी परियोजना वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, 1983 पीटीआई शिक्षकों की बहाली आदि कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों को न मानने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा कच्चे कर्मचारियों के शोषण को किसी भी हाल में सहन नही किया जाएगा, विभाग कच्चे कर्मचारियों को एक समान वेतन नही दे रहा है। सरकार यदि समय रहते नहीं जागी तो सरकार के खिलाफ बड़ा कर्मचारी आंदोलन किया जाएगा जिसमें पूरे हरियाणा के सभी कर्मचारी शामिल होंगे। इस अवसर पर विष्णु दत्त भारद्वाज, विनोद शर्मा, सुंदर चौहान तेज प्रकाश गौड़ सुरेश नैयर धूप सिंह लाकड़ा अमित कुमार, शंभू कुमार, राकेश त्यागी, सुभाष चंद्र, सुरेन्द्र शर्मा, सतीश कुमार रंगा,कमला, महेंद्र सारसर, मुकेश दहिया, बिजेंद्र शर्मा, बिजेंद्र रीवाल, ईश्वर मदान, ध्रूव जोगेन्द्र, बंसी, रामपाल, रणबीर सिंह नरेश, सतबीर, मौसम अरुण आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।