सोनीपत। महलाना रोड पर स्थित गढ़ी ब्राहमान क्षेत्र में नगर निगम की तरफ से ऐसा अभी तक कोई ऐसा काम नहीं हुआ है, जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधा मिली हो। शनिवार को जब नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अशोक छाबड़ा ने क्षेत्र का दौरा किया तो क्षेत्र क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र के हालात बताए। क्षेत्रवासियों की समस्या सुनने के बाद पूर्व चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि जो उन्होंने क्षेत्र की समस्या बताई हैं उनमें से अधिकतर समस्या का समाधान वे जल्द निगम कमिश्नर से मिलकर कराएंगे। गढ़ी ब्राहमान क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व चेयरमैन अशोक छाबड़ा को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि क्षेत्र में नगर निगम की तरफ से पिछले काफी समय से ऐसा कोई काम नहीं किया गया है, जिसका उन्हें लाभ मिला हो।
कई बार वे निगम प्रशासन के पास समस्या के समाधान की शिकायत लेकर गए, लेकिन हर बार शिकायत को अनसुना कर दिया है। क्षेत्रवासी आनंद, गुलाब, साहब सिंह, अनिल, सुनील व उमेद सिंह ने बताया कि क्षेत्र की सडक़ गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, ऐसे में स्ट्रीट लाइट न होने के कारण राहगीरों को आवागमन करते समय विभिन्न प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस नेता अशोक छाबड़ा ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि निगम अधिकारियों की मनमानी से काम करने की सजा आज पूरे शहर को भुगतनी पड़ रही है। जब तक निगम के चुनाव नहीं होंगे तब तक शहर में ऐसे ही समस्याओं का बोलबाला रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बनी समस्याओं के हालातों से वे जल्द ही निगम कमिश्नर को अवगत कराकर उनका समाधान कराएंगे। इस दौरान प्रदीप गौतम, भूपेन्द्र गहलावत ने कहा कि जब तक निगम के चुनाव नहीं होगे समस्या यूं ही बरकार रहेंगी।