रणबीर सिंह, सोनीपत। महावीर कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ श्री लक्ष्मी नारायण बालाजी मंदिर के प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण छठी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर समिति के प्रधान सुरेश भारद्वाज ने बताया कि बालाजी मंदिर में पिछले 50 वर्षों से लगातार भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर्व मनाया जाता हैं। हर वर्ष वृन्दावन के कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण की छठी पर्व पर रासलीला का आयोजन मंदिर समिति द्वारा करवाया जाता है। जहां पर हजारों की संख्या में भक्तजन रासलीला का आनन्द लेते हैं। इस बार कोरोना महामारी की वजह से प्रशासन के निर्देशों के अनुसार ही मंदिर में छठी पर्व मनाया गया। समिति की तरफ से भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया गया और मंदिर प्रांगण में भक्त जनों द्वारा हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, जय घोष किया गया। उसके पश्चात खीर मालपुड़े का प्रसाद सामाजिक दूरी के अनुसार भक्तजनों को वितरित किया गया। मंदिर समिति के प्रधान सहित समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने छठी पर्व की भक्तजनों को बधाई दी। सुरेश भारद्वाज ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व एवं छठी पर्व पर हमें यह शिक्षा लेनी चाहिए कि हमें अच्छे सद्कर्म करने चाहिए, बुजुर्ग माता पिता की सेवा करनी चाहिए। यही हमारी संस्कृति है। यह अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। इस मौके पर राजकरण शर्मा, विकास खत्री, संजीव बत्रा, अशोक अरोड़ा, मेहरचंद माणिक, राजेश भारद्वाज, मुकेश भोला, आनंद लाकड़ा, हरगोविंद गंभीर, जतिन भारद्वाज, राजू गंभीर, राम मदान, संदीप भारद्वाज, पंडित ओमप्रकाश पुजारी, विभोर वाधवा, सतीश खतरेजा आदि मौजूद रहे।