रणबीर सिंह, सोनीपत। गोविंद रसोई-सेफ इंडिया फाउंडेशन के जनहित के कार्यो से खुश होकर शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस व अपने जन्मदिन पर संदीप कंबोज ने फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला को 31 हजार रुपये का चेक दिया। संदीप कंबोज ने कहा कि वे सेफ इंडिया फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों से प्रभावित हंै। जब भी गोविंद रसोई के काउंटर कोई भूखा ना रहे पर खाने वालों को देखता है तो अनायास ही मदद करने को दिल करता है। कंबोज ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह मेरे प्रेरणास्रोत है। आज मैं गोविंद रसोई से जुड़ गया। सेफ इंडिया फाउंडेशन के साथ मिलकर जनहित के कार्य करता रहूंगा। सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला व चैयरमेन वाईके त्यागी ने संदीप कंबोज का आभार व्यक्त किया।