सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी से मिलेगी राहत
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। सरकारी अस्पताल सोनीपत में ईलाज के लिए भर्ती कोविड मरीजों व आइसोलेट किए गए लोगों के लिए सेफ इंडिया फाऊंडेशन ने शनिवार को 21 कूलर सरकारी अस्पताल को दान दिए। सेफ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिगंला ने बताया कि गर्मी के मौसम में कोविड के मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आग्रह पर सेफ इंडिया फाऊंडेशन ने शहर के गणमान्य लोगों व जिला व्यापार मंडल के लोगों से संपर्क किया। दानी सज्जनों ने 21 कूलर मरीजों के लिए सरकारी अस्पताल में दान दिए। फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिगंला ने बताया कि इस कार्य में प्रवीण वर्मा, महेश गुप्ता, मंदीप नीतिन कौशिक, सीमा रामकुमार जिंदल, विनोद गुलिया, राजू वर्मा, विजय गर्ग, सुमित मित्तल, प्रेमराज विनय कुमार, विक्की शर्मा, संजीव अग्रवाल, प्रमोद गोयल, राजकुमारी मित्तल, उमेद छिक्कारा, संजीत मेहंदीपुर, श्रीमती लवली व नीरज गुप्ता आदि ने आर्थिक योगदान दिया। इस अवसर पर सीएमओ डा. बीके राजोरा, पीएमओ डा. आदर्श शर्मा, डा. संदीप लठवाल, मनीष बंसल, दिनेश कुच्छल, राजू वर्मा, मोहन सिंह मनोचा, रविन्द्र सरोहा व सुभाष आदि उपस्थित थे।