योग मानव को सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। मैथोडिस्ट सीनियर सैकेंडरी स्कूल की प्रिंसीपल रीना मनी ने कहा कि रविवार को सम्पूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिवस का क्या महत्व है? हम इस प्रकार बता सकते हैं कि योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के यूज से हुई है। इसका अर्थ है आत्मा का जागृत अवस्था से मिलन। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेेकर योग की विभिन्न क्रियाओं को बनाया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की दीक्षा, 10वीं कक्षा के प्रियांशु, भारत, आठवीं के रितिक, 9वीं कक्षा के अर्थ व 8वीं कक्षा के चांद व वंदना ने भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रिंसीपल रीना मनी ने कहा कि स्वच्छ शरीर निरोगी काया का संबोधन करता है। अत: मनुष्य यदि समय पर योग का रहेगा तो वह आजकल विश्व में फैली बीमारियों से सुरक्षित रहेगा। अत: जितना संभव हो सके हमें योग के लिये जागरूक रहना चाहिए। कोरोना वायरस की परिस्थितियों से उबरने और उभरने के लिए यह अत्यावश्यक है कि हमारा स्वास्थ्य उत्तम रहे, हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बलवान हो, जिसके लिए योग महत्वपूर्ण है। रीना मनी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग का विशेष महत्व है। यह मानव को सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है। योग रूपी इस महान धरोहर को पूरी दुनिया ने उत्तम स्वास्थ्य व मन को एकाग्र करने के लिए अपनाया है। योग जीवन का वह दर्शन जो इंसान को उसकी आत्मा से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, तनाव मुक्त व अनुशासित जीवन के लिए योग का महत्व आज पूरा विश्व समझ रहा है। योग भारत की प्राचीन अमूल्य विद्या है। आज पूरे भारत में छठे अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस को योगा एट होम विद फैमिली विषय के साथ घर पर रहकर उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मनी ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस का महत्व तभी सार्थक होगा जब हम इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाएंगे और नियमित रूप से योग करेंगे। योग हमारी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, जोकि कोरोना जैसी महामारी से लडऩे में सहायक है। योग एक व्यक्ति में शांति के स्तर को बढ़ाता है और उसके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाने तथा उसे खुश रहने में मदद करता है। उन्होंनेे महिलाओं से आह्ïवान किया कि वे अपने घरेलू कार्यों के साथ थोड़ा सा समय योग के लिए जरूर दें। योग से वे शरीर व मन से मजबूत बनेंगी। योग से शरीर ऊर्जावान बनता है। योग मन व तन के बीच संतुलन बनाता है, जोकि शारिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।