सामुहिक समूह ने मास्क आम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाएं
नरेश रोहिल्ला, सोहना। सोहना के सीएनआई चर्च में जरूरतमंदों को फ्री में मास्क वितरण किए गए। संस्था ने बीतें दो दिनों में एक हजार के लगभग लोगों को मास्क देते हुए सामाजिक दूरी में रहने का संदेश दिया। सोहना के वार्ड-13 में स्थित सीएनआई संस्था के गिरजाघर में जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरण करते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा करने का पाठ् पढ़ाया गया। संस्था के फादर आनन्द कुमार ने बताया कि शनिवार को भी संस्था की तरफ से लोगों को घरेलू महिलाओं द्वारा सादा कपड़े से निर्मित मास्क वितरण किए गए। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में स्थित महिलाओं का सामुहिक समूह ने यह मास्क आम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाएं है। जिन्होंने अपने निजी खर्चा से मास्क तैयार किए है। जो अपनी जेबखर्ची से बचत करके बनाएं गए। फादर ने बताया कि इस अवसर पर मास्क देते समय महिलाओं को पुरूषों को इसका उपयोग करने के नियम और फायदें बताएं गए। घर और घर से बाहर निकलने पर सामाजिक दूरी को अपनाने पर जोर दिया। उन्हे बताया गया कि मास्क ही कोरोना से बचाव का उपाय नहीं है। सामाजिक दूरी और बाजार में सामान खरीदते हुए, अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र से बचाव के तरीके आदि बताएं गए। विशेषकर महिलाओं को यह सावधानियां बरतने पर जोर दिया। क्योकि महिलाएं घरेलू कामकाज के साथ-साथ परिवार में नन्हे बच्चों की देखभाल करती है। ऐसे में संक्रमित होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। फादर आनन्द कुमार ने महिलाओं को जनहित में और कोरोना काल में मानव सेवा में कम से कम निजी खर्चा से मास्क तैयार करके आम लोगों में फ्री वितरण करने का संदेश दिया।