गरीब परिवारों की मदद के लिए मसीहा बनी संगीता तलवार
राजेश सलूजा, दिल्ली। रोहिणी में बीनस्टार वेल्फेयर ट्रस्ट एक ऐसी संस्था है, जो गरीब लोगों के लिए पिछले दस साल से काम कर रही है। बीनस्टार वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक संगीता तलवार व पल्लवी तलवार दोनों मिलकर पार्क में या अपने घर में गरीब बच्चों को पढ़ाने उनको अच्छे संस्कार देने, स्किल डवलपमेंट, नृत्य, गायन, मेहंदी, पार्लर की शिक्षा देना आदि काम कर रही है। गरीब बच्चों को इनकी प्रतिभा दिखाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सा दिलाना। फैशन शो की प्रैक्टिस व उसकी स्टेज दिलाना, जिन बच्चों को फि़ल्मी दुनिया में इंटरेस्ट है, उनकी प्रतिभा दिखने का आयोजन कराना। इनको शिक्षा से संबंधित सामान मुहैया करना, जैसे कि स्कूल बेग, लंच बॉक्स, पानी की बोतल, जमेटरी बॉक्स, पेंसिल,पेन, रबर, शार्पनर, कापी, किताबें, स्कूल ड्रेस आदि। संगीता तलवार एक अधिवक्ता भी है। वो अपने इस गुण का इस्तेमाल गरीब औरतों को इंसाफ़ दिलाने में करती है। ऐसे परिवार जिनकी बेटियों को ससुराल वालों ने मार दिया या प्रताडि़त किया। उनके लिए दिन रात एक करके उनको इंसाफ़ दिलाया ओर अपराधी को जेल भिजवाया यह सब कुछ गरीबों के लिए बढ़ चढक़र कार्य करती है। अभी कोरोना जैसी महामारी में भी ये संस्था काफी काम कर रही है। संगीता तलवार व उनकी टीम लगातार गरीब परिवारों की मदद के लिए मसीहा बनी हुई है। अपनी व अपने परिवार की परवाह ना करते हुए इन परिवारों को खाना वितरण कराना, राशन की व्यवस्था, कपड़े आदि की व्यवस्था करना। लोगों को जो भी ज़रूरत का सामान होता है वो गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों तक पहुंचा रही है, जो इस महामारी में असहाय है। दो सौ परिवारों को उनके घर जाकर कपड़े धोने का सफऱ् व ब्रेड भी पहुंचाई। बीनस्टार वेल्फेयर ने विजय विहार दिल्ली की झुग्गियों में पांच सौ लोगों को साबुन व मास्क दिया ओर बच्चों को मास्क व बिस्किट बांटे। सभी लोग बड़े खुश हुए। इनके पास साबून व मास्क नहीं थे, सभी को कोरोना के बारे में बताया व उनको मास्क की उपयोगिता बताई, साबुन से हाथ धोने के बारे में बताया। इन लोगों को रोज़ बना हुआ खाना भी बांटा जाता है, अब तक पांच सौ परिवारों को सूखे राशन की किट भी बांटी गई है। करीब पांच सौ लोगों को केले बांटे। इसके साथ-साथ जानवरों का भी ध्यान रखा जा रहा है। दिनेश के यहां से दूध लेकर कुत्तों व बिल्लियों को दूध पिलाना। गाय को रोटी व पालक खिलाना आदि। पूरी कालोनी को सनिटाईज़ कराने का काम भी बीनस्टार संस्था ने किया। मज़दूर दिवस पर दो सौ परिवारों को चाय का सन जैसे चीनी, दूध, चायपत्ति बांटी व ब्रेड ओर सफऱ् बांटा। पर्यावरण को साफ़ सुथरा रखने का संदेश देते हुए पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए व कचोड़ी, मास्क, सेनीटाइजऱ व फ्रूटी बांटी। इसके साथ कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का कम भी बीनस्टार संस्था लगातार कर रही है। जिसमें पुलिस कर्मचारी, डॉक्टर, सफ़ाई कर्मचारी, मलेरिया कर्मचारी, पेड़ कटाई कर्मचारी, जल बोर्ड वगेरहा। धन्यवाद करती हूं अपनी टीम की आशा, रमोती, नक्षत्र, पल्लवी तलवार, शाहिद अनवार, हितेश गंभीर का जो मेरी संस्था में जीजान से मेहनत कर रहे है। बीन स्टार वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष संगीता तलवार एक महिला होने के नाते अपने देश के लिए कोरोना जैसी बीमारी को हराने के लिए लड़ाई लड़ रही है। संगीता तलवार ने अपनी टीम के साथ मिलकर हमें कोरोना को हराना है अपने देश से भगाना है। प्रतिदिन गरीब परिवारों के लिए खाना, राशन, फ्रूट, बिस्कुट जैसे कार्य करती रहती है। इनका कहना है कि हमारे क्षेत्र में कोई भी गरीब भूखा ना रहे, क्योंकि इस दुख की घड़ी में हम सभी लोग मिलकर लड़ाई लड़ेंगे, तभी करोना जैसी बीमारी को भगा पाएंगे।