प्लास्टिक का उपयोग जीवन में कितना खतरनाक : रावत
नरेश रोहिल्ला, सोहना। सामाजिक संगठन उन्नति चेरिटेबल ने बाजार में कपड़े से बने बैग लोगों को वितरण किए। शहर के तीन मुख्य स्थानों पर संस्था की तरफ से 500 बैग बांटे गए। शहर की समाजसेवी संस्था अपने सेविका के कार्यों से लोगों को नये संदेश और रोजगार के तरीके देने का काम कर रही है। मंगलवार को भी संस्था की तरफ से एक तीर से कई निशाने लगाएं गए। संस्था ने शहर के पववल जाने वाले मार्ग पर बना शनि मंदिर के सामने, सब्जी मंडी और शहीद भगतसिंह फव्वारा चौंक पर कपड़े से तैयार 500 बैग फ्री बांटे। संस्था की प्रधान बबीता यादव ने बताया कि यह बैंग अपनी ही ब्यूटिक पर तैयार किए गए है। छह सिलाई का काम सिखने वाली महिलाओं और किशोरियों ने तैयार किए है। जिससे उन्हें सिलाई सीखने का कार्य मिला और लोगों को बैग मिल गए। यह बैंक घरों में रखें पुराने कपड़ों से तैयार किए है। उन्होंने बताया कि इससे महिलाओं को यह संदेश मिला कि पुराने कपड़े फेंकने की बजाय उन्हें उपयोग में लाया जा सकता है। संस्था के सीओ बलबीर रावत ने बताया कि कपड़ा का बैग लोगों को देकर जीवन में पोलीथिन को त्यागने का महत्व भी बताया है। प्लास्टिक का उपयोग जीवन में कितना खतरनाक है। इसकी जानकारी दी तथा सब्जी मंडी में से प्लास्टिक की पोलीबैग में सामान लेकर जाने वालों को भविष्य में इसका उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष रविन्द्र सिंगला उर्फ सोनू ने भी मदद की। उन्होंने बताया कि उनका यह कार्य चलता रहेगा।