राष्ट्रहित में कार्य करने पर कोरोना वारियर्स अवार्ड से नवाजा
मनोज शर्मा, सोनीपत। शिव युवा शक्ति संघ ने कुरुक्षेत्र में पूर्व एचसीएस अधिकारी जीत सिंह मेहरा को वैश्विक महामारी कोरोना काल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को जागरूक करने व राष्ट्रहित के कार्य करने के लिए शिव युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार द्वारा कोरोना वारियर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि शिव युवा शक्ति संघ लॉकडाउन के समय कोरोना वारियर्स को विभिन्न राष्ट्रहित के क्षेत्रों में कार्य करने के लिए उनके कार्यक्षेत्र में पहुंच कर कोरोना वारियर्स अवार्ड से सम्मानित करने का कार्य कर रहा है। शिव युवा शक्ति संघ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए जीत सिंह मेहरा ने बताया संघ पिछले तीन दशकों से मानवता के लिए समर्पित संस्था हैं। यह गरीब कन्याओं के विवाह, असहाय व्यक्तियों के लिए चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने व वस्त्र वितरण आदि अनेकानेक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने वाली सामाजिक संस्था है। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर हम इनका आभार व्यक्त करते हैं।