सोनीपत में कोई भूखा ना रहे मुहिम को आगे बढ़ाया
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। सेफ इंडिया फाऊंडेशन व रोटरी क्लब आफ सोनीपत एक्सीलेंस, भारत विकास परिषद गोविन्द शाखा द्वारा संचालित गोविंद रसोई द्वारा मरीज, बीमार, गरीब, लाचार व जरुरतमंद 1454 लोगों को खाना वितरित किया। गोविंद रसोई द्वारा खाना, सत्तू, चप्पलें व काढा भी वितरित किया जा रहा है। गोविंद रसोई द्वारा सरकारी अस्पताल के सामने जरुरतमंद लोगों को भोजन खिलाया जा रहा है। फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि गोविंद रसोई द्वारा सरकारी अस्पताल सोनीपत, जानकी दास अस्पताल व सरकारी अस्पताल गन्नौर में दाखिल सभी मरीजों को तीनों समय का खाना खिलाया जा रहा है। गोविंद रसोई गन्नौर द्वारा भी खाना व काढा वितरित किया जा रहा है। फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिगंला ने बताया कि जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरण कार्य लगातार जारी है। सरकारी अस्पताल के साथ सैक्टर 14-15 रोड पर गोविंद रसोई का नया काउंटर खोला गया, ताकि सोनीपत में कोई भूखा ना रहे मुहिम को आगे बढ़ाया जा सके। रसोई द्वारा सरकारी अस्पताल में दाखिल मरीजों के साथ आने वाले सहायक को भी खाना उपलब्ध किया गया है। सैक्टर 14-15 रोड पर सरकारी अस्पताल में खाने का स्टाल लगाया गया है, जहां पर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक व शाम 5 बजे से 8 बजे तक निशुल्क भोजन उपलब्ध है। इस कार्य में मनीष बंसल, संदीप सिंघल, सतीश चौधरी, दिनेश कुच्छल, सुभाष, महेंद्र, चन्द्रभान आदि ने सहयोग दिया।