नगर सुधार मंच के धरने के बाद चालू हुई पेयजल सप्लाई
सोनीपत 24, ब्यूरो, सोनीपत। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग से नगर निगम सोनीपत में प्रतिनियुक्ति पर आए जलापूर्ति के सभी कच्चे कर्मचारियों को उनका पिछले 5 महीने का वेतन अभी तक नहीं जमा कराया गया है। जिसको लेकर जलापूर्ति कार्य में लगे कर्मचारियों ने मुरथल अड्डे के जलघर पर इक_े होकर रोष व्याप्त किया। कर्मचारियों ने एकजुट होकर शहर की जलापूर्ति सप्लाई ठप रखी। वहीं दूसरी ओर पेयजल सप्लाई को लेकर सोनीपत नगर सुधार मंच के सदस्यों ने बूस्टर पंप नजदीक सदर थाना में धरना शुरू कर दिया और उच्च अधिकारियों और पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर सोनीपत नगर सुधार मंच के धरने के बाद ज्वाइंट कमिश्नर शंभू नाथ राठी, एडिशनल एसएचओ सुरेंद्र कुमार, गोहाना रोड चौकी इंचार्ज रामकुमार के आने के बाद पानी की सप्लाई चालू की गई। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल, ब्रांच प्रधान श्यामचंद, सचिव रविकांत ने संयुक्त बयान में कहा कि सभी संगठनों के कर्मचारी कल यानी 3 जून से शहर की पेयजल सप्लाई के साथ-साथ सीवरेज को जाम करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यकारी अभियंता से फोन पर बात करने पर अधिकारी ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया। ज्वांइट कमिश्नर शंभू राठी इन कर्मचारियों को अपना कर्मचारी ही नहीं मानते हैं। नगर निगम प्रशासन अपनी हठधर्मिता दिखाता रहा तो शहर के जनमानस इस भीषण गर्मी में पानी और सीवरेज सफाई व्यवस्था के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसकी पूर्ण जिम्मेवारी सोनीपत नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों की होगी। उन्होंने कहा कि संगठनों के सभी कर्मचारी उपायुक्त से निवेदन करते हैं कि नगर निगम प्रशासन को आदेश दे की सभी कर्मचारियों को बकाया वेतन जल्द से जल्द दे, ताकि कर्मचारी ड्यूटी पर आकर शहर वासियों को पानी सप्लाई कर सके। आज सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर करीब आधे शहर की सप्लाई बंद रखी। सभी संगठनों के कर्मचारियों को साथ लेकर 3 जून से पानी और सीवरेज व्यवस्था को पूरे शहर में बंद रखेंगे। इस अवसर पर विष्णु दत्त भारद्वाज, सुबे सिंह, सतीश कुमार, मोहन सिंह, धूप सिंह लाकड़ा, सुंदर चौहान, मौसम कुमार, शिवराज, विनोद कुमार, विकास, जितेंद्र, सुशील, मुकेश, प्रदीप, अमित, नवीन, पवन, बिजेंद्र, चिरंजीवी, ऋषिराज, टिंकू, तेज प्रकाश गौड़, शंभू कुमार, राजबीर शर्मा, सोनू, अजय, भूप सिंह, विजयपाल आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।
नगर सुधार मंच के धरने के बाद चालू हुई पेयजल सप्लाई
सोनीपत शहर के कुछ हिस्सों में पिछले दो दिनों से आपरेटर की हड़ताल के कारण पानी की सप्लाई बाधित थी। आपरेटर का कहना था कि उनका कुछ वेतन बाकी है। मंगलवार को इस भयंकर गर्मी में लोगो की परेशानी को देखते हुए सोनीपत नगर सुधार मंच के सदस्यों ने बूस्टर पंप नजदीक सदर थाना में धरना शुरू कर दिया और उच्च अधिकारियों और पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर सोनीपत नगर सुधार मंच के धरने के बाद ज्वाइंट कमिश्नर शंभू नाथ राठी, एडिशनल एसएचओ सुरेंद्र कुमार, गोहाना रोड चौकी इंचार्ज रामकुमार के आने के बाद पानी की सप्लाई चालू की गई। धरने पर सोनीपत नगर सुधार मंच के चेयरमैन संजय सिंगला, प्रधान मोहन सिंह मनोचा, उप प्रधान रवीन्द्र सरोहा, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र काला, जयबीर गहलावत, हेमंत नांदल, सोनू, संदीप सूद, अनिपाल, सुभाष वर्मा आदि मौजूद रहे।