गोविंद जल सेवा व विश्राम स्थल से आम जनमानस को मिलेगी विशेष सुविधाएं
सोनीपत 24, ब्यूरो, सोनीपत। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने लघु सचिवालय परिसर में स्थापित जल सेवा व विश्राम स्थल को लोकार्पित किया। उन्होंने भेंटकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अनुकरणीय कार्य है। इससे आम जनमानस को विशेष सुविधाएं मिलेगी। सेफ इंडिया फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस तथा भारत विकास परिषद गोविंद शाखा द्वारा लघु सचिवालय परिसर में गोविंद जल सेवा व गोविंद विश्राम स्थल स्थापित किया है। यह भेंट समाजसेवी पवन गुप्ता व अनिल गुप्ता ने अपने पिता स्वर्गीय लाला शिवचरण गुप्ता की याद में दी है। उपायुक्त ने इन सेवाओं को लोकार्पित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में जल व छाया तथा हवादार विश्राम स्थल बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस मौके पर उपायुक्त पूनिया ने सोनीपत के तहसीलदार को तहसील के समक्ष महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण के निर्देश भी दिए हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त दिनेश सिंह यादव, अशोक बंसल, सलोनी शर्मा, एसडीएम आशुतोष राजन, सेफ इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिंगला, रविंद्र सरोहा, सुरेंद्र मदान, रामकुमार जिंदल, अशोक गुप्ता, दिनेश कुच्छल, सतीश बाल्याण, अरविंद मित्तल, मनीष बंसल, सचिन गर्ग, राजेश गर्ग, प्रवीण वर्मा, जगत सिंह मौजूद थे।