शुरुआती चरण में बांटेगी 15000 पैकेट आयुर्वेदिक काढा
सोनीपत 24, ब्यूरो, सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन, भारत विकास परिषद गोविंद शाखा, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस व महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित गोविंद रसोई द्वारा लॉकडाउन 5 में खाने के साथ-साथ आयुर्वेदिक काढ़ा भी बांटा जाएगा। फाउंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि गोविंद रसोई द्वारा 22 मार्च से लॉकडाउन शुरू होने के बाद आज तक गोविंद रसोई द्वारा करीब 3,70000 लोगों को खाना वितरित किया जा चुका है। प्रवासी मजदूरों के लिए गोविंद रसोई द्वारा सुखा राशन, सत्तू, भुने चने, खील, नमकीन भी वितरित किया गया वह नंगे पैर चलने वाले लोगों को चप्पल वितरित की गई। फाउंडेशन ने अब फैसला किया है कि शुरुआती चरण में करीब 15000 पैकेट आयुर्वेदिक काढ़े के बांटे जाएंगे। जिसमें 17 प्रकार की जड़ी बूटियां शामिल की गई हैं। वैध अनिल अंकुश इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। त्यागी ने बताया की यह आयुर्वेदिक काढ़ा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में लाभदायक है। एक पैकेट में 5 खुराक रखी गई है। गोविंद रसोई द्वारा यह कार्य निशुल्क किया जाएगा। गोविन्द रसोई द्वारा खाने के साथ-साथ प्रतिरोधक क्षमता बढाने का कार्य भी किया जाएगा। काढा बांटने की शुरुआत संजय सिंगला, वाई के त्यागी, वैध अनिल, डॉक्टर विवेक अंकुश, जय वर्मा, अशोक गुप्ता, मनीष बंसल ने की। खाना बनाने व वितरण करने में अशोक गुप्ता, मनीष बंसल, चंद्रभान अरोड़ा, महिंद्र, राजेंद्र शर्मा, अनिल, शालू त्यागी, जय वर्मा, अरविंद मित्तल, दिनेश कुच्छल, सचिन गर्ग, रामकुमार जिंदल, अशोक गर्ग, टिका राम मित्तल, प्रवीण वर्मा आदि का सहयोग रहा।