मादक पदार्थ निरोधक टीम ने किया तस्करों को गिरफ्तार, अवैध हथियार सहित काबू, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल, डयूटियों पर नियुक्त 32 पुलिस कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांचा
सोनीपत 24, ब्यूरो, सोनीपत। मादक पदार्थ निरोधक टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गोहाना निवासी रामनिवास व महिला निशा निवासी आर्य नगर गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि मादक पदार्थ निरोधक टीम आर्य नगर गोहाना की सीमा में मौजूद थी कि इन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घुमते काबू किया। तलाशी लेने पर इसके कब्जे से 540 ग्राम अवैध गांजा मिला। अनुसंधान टीम द्वारा प्रारंभिक पूछताछ करने पर बताया कि इस अवैध गांजा को बहादुरगढ़ जिला झज्जर से लेकर आया था और यहां खुदरा भाव में बेचकर मुनाफा कमाना था। दूसरी घटना में मादक पदार्थ निरोधक टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में एक महिला निशा निवासी आर्य नगर गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ निरोधक टीम ने आर्य नगर गोहाना की सीमा से एक महिला को संदिग्ध अवस्था मेें घुमते काबू किया। तलाशी लेने पर इसके कब्जे से 410 अवैध गांजा मिला। पुलिस ने इस संबंध में अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस द्वारा महिला को न्यायालय में पेश किया गया है।
अवैध हथियार सहित काबू, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल
सोनीपत 24, ब्यूरो, सोनीपत। जिले की शस्त्र निरोधक टीम ने अवैध हथियार सहित सत्यवान निवासी मेहंदीपुर जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। शस्त्र निरोधक टीम औद्योगिक क्षेत्र राई की सीमा में मौजूद थी कि इन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घुमते युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर इसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल व 13 जिंदा कारतूस मिले। युवक के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत थाना राई में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान सत्यवान निवासी मेहंदीपुर के रूप में दी। अनुसंधान टीम द्वारा युवक से प्रारंभिक पूछताछ करने पर बताया कि इन अवैध हथियारों को अपने ही गांव के भगत सिंह नाम के युवक से लिया था। युवक को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।
डयूटियों पर नियुक्त 32 पुलिस कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांचा
सोनीपत 24, ब्यूरो, सोनीपत। पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देशानुसार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन के चलते लगातार डयूटियों पर नियुक्त 32 पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की करवाई गई जांच। उपपुलिस अधीक्षक डा. रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में हैल्थ चेकअप टीम में नियुक्त डा. पंकज सांगवान, फार्मासिस्ट देवेन्द्र व सुभाष ने लॉकडाउन के चलते लगातार डयूटियों पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों जिसमें राजीव गांधी एजुकेशन सिटी पुलिस चौकी, थाना शहर सोनीपत, थाना सिविल लाईन सोनीपत में तैनात पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पुलिस कर्मचारियों को आयुष विभाग द्वारा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाईयों के विषय में भी विस्तारपूर्वक बताया गया। डयूटी पर चैंकिग के दौरान सोशल डिस्टेंस बनाये रखते और मास्क, सैनेटाईजर व दस्तानों का प्रयोग करें। इसी के साथ-साथ स्वास्थ्य चैकअप टीम द्वारा पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच भी लगातार करवाई जा रही है।