पंडित नेहरू का राष्ट्र निर्माण में मुख्य योगदान रहा
सोनीपत 24, ब्यूरो, सोनीपत। कांग्रेसी नेता एवं युवा समाजसेवी निखिल मदान ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान कृष्णा चैरिटेबल सोसायटी के माध्यम से शहर के सभी जरुरतमंद लोगों की हरसंभव मदद करने का प्रयास किया। जनता का प्यार और सम्मान ही उनके लिए असल पूंजी है। निखिल मदान को आज ट्रैंड्स पायर सॉल्यूशन संस्था द्वारा चलाई जा रही मुहिम आभार के अंतर्गत सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक डॉक्टर गौरव शर्मा और सर्वेश सरोहा ने निखिल मदान को स्मृति चिन्ह भेंट किया और कोरोना वारियर्स के रूप में की गई सेवा के लिए उनका आभार जताया। इस अवसर पर निखिल मदान ने कहा कि वो सोनीपत शहर के लोगों की मदद के लिए सदैव तैयार है और उनकी संस्था कृष्णा चैरिटेबल सोसायटी लगातार लोगो के बीच में है। लगातार भोजन, मास्क एवं सैनिटाइजर इत्यादि का वितरण कर रही है। निखिल मदान ने बताया कि प्रशासन द्वारा लॉकडाउन में दी गई छूट का लोग गलत इस्तेमाल ना करे और जरूरी कार्य होने पर ही बाहर निकलें। सोनीपत में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर निखिल मदान ने चिंता जताई और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। वहीं देश के प्रथम और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया और श्रद्धांजलि भेंट की गई। निखिल मदान ने बताया कि पंडित नेहरू का राष्ट्र निर्माण में मुख्य योगदान रहा है, जिसे ये देश सदैव याद रखेगा।