गोविंद रसोई ने 3373 प्रवासी मजदूरों को भोजन के पैकेट दिए
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। गोविंद रसोई द्वारा लॉकडाउन के दौरान जरुरतमंद व पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन वितरित करने का कार्य लगातार जारी है। आज गोविंद रसोई द्वारा राई इंडस्ट्री क्षेत्र, मुरथल तथा सैल्टर सेंटर राई में एक हजार प्रवासी मजदूरों को भोजन खिलाया गया व रास्ते के लिए भोजन के पैकेट वितरित किये गए। गोविंद रसोई द्वारा पलायन कर रहे करीब 30 मजदूरों व उनके बच्चों को चप्पल भी वितरित की गई, जोकि नंगे पैर ही पलायन कर रहे थे। इसके साथ ही शाम के समय उत्तरप्रदेश से बसों से वापस आये करीब 800 प्रवासी मजदूरों को शंभु दयाल स्कूल में रात्रि भोजन की व्यवस्था की। इस कार्य में श्याम बालाजी सेवा मंडल का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन व रोटरी क्लब आफ सोनीपत एक्सीलेंस व महाराजा अग्रसैन समाज कल्याण समिति सोनीपत द्वारा संचालित गोविंद रसोई द्वारा लॉकडाउन के दौरान गरीब व लाचार लोगों के बीच 3373 लोगों को खाना वितरित किया। सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिगंला ने बताया कि जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरण कार्य लगातार जारी है। इस कार्य में प्रवीण वर्मा, दीपक सिंगला, दिनेश कुच्छल, महेंद्र अरोरा, अरविंद मित्तल, मनीष बंसल, अशोक गुप्ता, संजीव अग्रवाल, शालू त्यागी, अनिपाल, हरि कौशिक, नरेश कंसल, अनिल गर्ग, प्रमोद जैन, राम अवतार वर्मा, नरेश गर्ग, कैलाश परासर, विनोद राजपाल, आंनद अग्रवाल, शशिकांत, अनिल अत्री, राजकुमार भारद्वाज, नरेश शर्मा, अंकित जैन ने सहयोग दिया।