नंगे पैर पलायन करने वालों मजदूरों को चप्पल वितरित की
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। जिला प्रशासन के विशेष आग्रह पर गोविंद रसोई द्वारा जीटी रोड़ गन्नौर सब्जी व फल मंडी से सरकारी व्यवस्था द्वारा बसों द्वारा पलायन कर रहे करीब 2 हजार प्रवासी मजदूरों को भोजन खिलाया गया व रास्ते के लिए भोजन के पैकेट वितरित किये। गोविंद रसोई द्वारा पलायन कर रहे करीब 20 मजदूरों व उनके बच्चों को चप्पल भी वितरित की गई, जोकि नंगे पैर ही पलायन कर रहे थे। खाना वितरित करने का कार्य जिला प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में किया गया। प्रवासी मजदूरों को भोजन वितरण में सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन की गन्नौर इकाई से सतीश चौधरी व संदीप सिंघल का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन व रोटरी क्लब आफ सोनीपत एक्सीलेंस व महाराजा अग्रसैन समाज कल्याण समिति सोनीपत द्वारा संचालित गोविंद रसोई द्वारा लॉक डाउन के दौरान गरीब व लाचार लोगों के बीच 4369 लोगों को खाना वितरित किया। सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाई के त्यागी व प्रधान संजय सिगंला ने बताया कि गरीब व जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरण कार्य लगातार जारी है। गोविंद रसोई द्वारा खाने के साथ-साथ मास्क व चप्पल भी वितरित किए जा रहे हैं। इसमें शहर के गणमान्य लोगों का सहयोग मिल रहा है। इस कार्य में प्रवीण वर्मा, आकाश त्यागी, सन्नी, महेंदर अरोरा, अरविंद मित्तल, मनीष बंसल, अशोक गुप्ता, शालू त्यागी, राम कुमार जिंदल, टिका राम मित्तल, पवन अग्रवाल, सचिन गर्ग, सतपाल गुप्ता, राजेश गर्ग, प्रदीप खन्ना, विजय कुमार, अशोक गर्ग, संजय स्वामी, मनोज जैन, मनीष कुच्छल, चन्द्र भान, अनिपाल, राधा स्वामी सत्संग मंडल की सेवक मंडली तथा निरंकारी सेवा मंडल व श्रीराम शरणम् आश्रम आदि ने सहयोग दिया।