गोविंद रसोई द्वारा 2264 जरूरतमंदों को वितरित किया भोजन
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। सेफ इंडिया फाऊंडेशन व रोटरी क्लब आफ सोनीपत एक्सीलेंस व महाराजा अग्रसैन समाज कल्याण समिति सोनीपत द्वारा संचालित गोविंद रसोई द्वारा लॉक डाउन के दौरान गरीब व लाचार लोगों के बीच 2264 लोगों को खाना वितरित किया। सेफ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि गोविन्द रसोई द्वारा गरीब व जरुरतमंद लोगों को खाना वितरित किया गया। सेफ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिगंला ने बताया कि गरीब लाचार व जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरण कार्य लगातार जारी है। आज गोविन्द रसोई द्वारा प्रशासन के निर्देश अनुसार सोनीपत से पलायन कर रहे मजदूरों के बीच मुरथल बस स्टैंड पर 900 भोजन के पैकेट वितरित किए गए। ये लोग प्रशासन द्वारा अपने-अपने प्रदेश भेजें जा रहे है। सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि इन प्रवासी मजदूरों को सफर के दौरान खाने के लिए भी भोजन दिया जा रहा है। इसके साथ ही गोविन्द रसोई द्वारा जीटी रोड़ पर पैदल अपने-अपने प्रदेश जा रहे लोगों को भी खाना वितरित किया गया। गोविंद रसोई द्वारा खाने के साथ-साथ मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं तथा लोगों को सोशल डिस्टेंस के बारे में बताया जाता है। इस कार्य में अरविंद मित्तल, मनीष बंसल, अशोक गुप्ता, दिनेश कुच्छल, श्रीमती शालू त्यागी, राम कुमार जिन्दल, टिका राम मित्तल, पवन अग्रवाल, सचिन गर्ग, राजेश गर्ग, प्रदीप खन्ना, विजय कुमार, रोहित गोयल, अशोक गर्ग, संजय स्वामी, मनोज जैन, मनीष कुच्छल, चन्द्रभान, निरंकारी सेवा मंडल व श्रीराम शरणम् आश्रम आदि ने सहयोग दिया।