रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। सेफ इंडिया फाऊंडेशन व रोटरी क्लब आफ सोनीपत एक्सीलेंस व महाराजा अग्रसैन समाज कल्याण समिति सोनीपत द्वारा संचालित गोविंद रसोई द्वारा लॉक डाउन के दौरान गरीब व लाचार लोगों को खाना वितरित किया। सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाई के त्यागी व प्रधान संजय सिगंला ने बताया कि गरीब लाचार व जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरण कार्य लगातार जारी है। इसके साथ-साथ गोविंद रसोई मास्क भी वितरित कर रही है। गोविंद रसोई में खाना पैक करने व खाना बाटने में निरंकारी सेवा मंडल का सहयोग लगातार मिल रहा है। आज गोविंद रसोई में रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 14 ने 31 हजार रुपये का आर्थिक योगदान दिया। एसो प्रधान गुलशन छाबड़ा, उपप्रधान सुरेन्द्र मैदान, रामधन शर्मा व आनन्द सिंह दहिया ने 31 हजार रुपए का चैक गोविन्द रसोई को दिया। गोविंद रसोई के कार्य में अरविंद मित्तल, मनीष बंसल, अशोक गुप्ता, दिनेश कुच्छल, रविन्द्र सरोहा, मोहन सिंह मनोचा, श्रीमती शालू त्यागी, राम कुमार जिन्दल, अशोक गुप्ता, टिका राम मित्तल, पवन अग्रवाल, विपुल कुच्छल, सचिन गर्ग, राजेश गर्ग, प्रदीप खन्ना, आकाश त्यागी, विजय कुमार, राजेश जिन्दल, अशोक गर्ग, संजय स्वामी, मनोज जैन, मनीष कुच्छल, ओडी गर्ग, सुरेन्द मदान, राजीव गोयल, सतपाल गुप्ता, अशोक गर्ग, राजेश जिन्दल, चन्द्र भान, एएसआई जगत सिंह, सूरज, सुनील रमन कालरा आदि ने सहयोग दिया।