पृथ्वी पर तापवृद्धि को रोकने के लिए ज्यादा जल संरक्षण करें
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। हिन्दू कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं सारथी जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पृथ्वी दिवस के दूसरे दिन अपनी पृथ्वी स्लोगन प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें छात्राओं ने सोशल डिस्टेंसिग के अंतर्गत अपने-अपने घरों से उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से पृथ्वी के बारे जानकारी बढ़ाने हेतु एवं पृथ्वी की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रधानाचार्या मंजुला अग्रवाल ने छात्राओं को संदेश दिया। सामाजिक दूरी बनाये रखे व रचनात्मक कार्यों में लग कर देशहित में कार्य करे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं घरों में मास्क बनाकर परिवार व आसपास के सदस्यों को सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए प्रदान करें। इस अवसर पर सारथी ट्रस्ट के पर्यावरण सलाहकार एवं संयोजक कृष्ण वत्स ने कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा के लिए हरेक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाएं। पृथ्वी पर तापवृद्धि को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा जल संरक्षण करें। सारथी ट्रस्ट के चेयरमैन सतपाल सिंह अहलावत ने संदेश दिया कि पृथ्वी पर अनंतकाल तक जीवन कायम रखने की संभावनाओं के लिए हम सबको एकजुट होकर प्रयास करना होगा तब ही हमारी पृथ्वी सुरक्षित रहेगी। इस कार्यक्रम को आयोजित करने में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डा. माया चौधरी, नीलम देशवाल, मंजू, व सारथी ट्रस्ट से गौरव गर्ग, सुनील वर्मा, विनोद जांगडा, नवीन गर्ग, सुशील गोयल, डा. सुमन मंजरी, किरण बाला, संतोष राठी, स्नेहलता, डा. मीनू गबरानी का सराहनीय योगदान है।