रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। सेफ इंडिया फाऊंडेशन व रोटरी क्लब आफ सोनीपत एक्सीलेंस व महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति सोनीपत द्वारा संचालित गोविंद रसोई द्वारा लॉक डाउन के दौरान गरीब व लाचार लोगों को खाना वितरित किया। सेफ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित सभी इलाकों में खाना वितरित किया गया। सेफ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिगंला ने बताया कि गरीब लाचार व जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरण कार्य लगातार जारी है। जिसमें शहर के गणमान्य लोगों का सहयोग मिल रहा है। गोविंद रसोई में खाना पैक करने व खाना बाटने में निरंकारी सेवा मंडल का सहयोग लगातार मिल रहा है। शुक्रवार को सांसद रमेश कौशिक ने गोविंद रसोई का निरीक्षण किया व गोविंद रसोई द्वारा भोजन बांटने के कार्य की सराहना की। इस कार्य में अरविंद मित्तल, नरेंद्र भूटानी, मनीष बंसल, अशोक गुप्ता, दिनेश कुच्छल, रविन्दर सरोहा, मोहन सिंह मनोचा, श्रीमती शालू त्यागी, राम कुमार जिंदल, अशोक गुप्ता, टिका राम मित्तल, पवन अग्रवाल, सुरेन्द मदान, विपुल कुच्छल, सचिन गर्ग, राजेश गर्ग, पंकज खुराना, आकाश त्यागी, विजय कुमार, मुकेश जैन, संजीव अग्रवाल, राजेश जिन्दल, नरेंदर धवन, सतीश बाल्याण, संजय स्वामी, चन्द्र भान, एएसआई जगत सिंह व राधा स्वामी सत्संग मंडल व निरंकारी सेवा मंडल आदि ने सहयोग दिया।