तीन की पोजिटिव तथा 474 की रिपोर्ट आई नेगेटिव
सोनीपत। उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने कहा कि सोमवार की सांयकाल तक सोनीपत में कोविड-19 के पोजिटिव मामलों की संख्या तीन है, जिनमें दो जमाती शामिल हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन की पूर्ण अनुपालना करें। उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जांच के लिए अभी तक 575 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 477 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, जिनमें से तीन लोगों को कोरोना पोजिटिव पाया गया है। जबकि शेष 474 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 98 लोगों की रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा की जा रही। उपायुक्त डा. सिंह ने आज सांयकाल तक सोनीपत में जमात से आये लोगों का आंकड़ा 203 दर्ज किया गया है। इनमें से 193 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 167 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है। इनमें दो लोगों को पोजिटिव तथा 165 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। अभी 26 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। उन्होंने कहा कि सोनीपत में विदेश से आये सभी 327 लोगों को क्वारंटाईन किया जा रहा है। इनमें सभी 327 लोगों का 14 दिनों का क्वारंटाईन पूरा हो चुका है। इनमें 210 व्यक्तियों ने 28 दिन की अवधि का क्वारंटाईन पूर्ण कर लिया है। सभी 327 लोगों के हाथों पर कोरोना चिन्हित स्टैंप लगाई गई है तथा इतने ही घरों पर नोटिस चस्पाये गये हैं। उपायुक्त ने बताया कि फेसिलिटी क्वारंटाईन (पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह राई) में 37 लोगों को रखा गया, जिनमें से 20 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। चार लोगों को आईसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि 99 लोगों को आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है।