गोविंद रसोई प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को बाट रही है भोजन
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। सेफ इंडिया फाऊंडेशन व रोटरी क्लब आफ सोनीपत एक्सीलेंस व महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति सोनीपत द्वारा संचालित गोविंद रसोई द्वारा लॉकडाउन के दौरान गरीब व लाचार लोगों को खाना वितरित किया। सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि सोनीपत जिले के चार्ज अधिकारी केमकरंद पांडुरंग ने गोविंद रसोई का निरीक्षण किया व खाना बनाने व बाटने की व्यवस्था का निरीक्षण किया व गोविंद रसोई के कार्य की सराहना की। सेफ़ इंडिया फाऊंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिगंला ने बताया कि जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरण कार्य लगातार जारी है। इसमें शहर के गणमान्य लोगों का सहयोग मिल रहा है। राधा स्वामी सत्संग मंडल की तरफ से हररोज भोजन के पैकेट का सहयोग मिल रहा है। भोजन वितरण में भी राधा स्वामी सत्संग मंडल की टीम सहयोग कर रही हैं। इस कार्य में अरविंद मित्तल, अशोक गुप्ता, दिनेश कुच्छल, रविन्दर सरोहा, मोहन सिंह मनोचा, श्रीमती शालू त्यागी, राम कुमार जिंदल, अशोक गुप्ता, टिका राम मित्तल, पवन अग्रवाल, सुरेन्द मदान, विपुल कुच्छल, सचिन गर्ग, राजेश गर्ग, पंकज खुराना, आकाश त्यागी, विजय कुमार, मुकेश जैन, संजीव अग्रवाल, नरेंदर धवन, सतीश बाल्याण, प्रवीण वर्मा, संजय स्वामी, चन्द्र भान, एएसआई जगत सिंह आदि ने सहयोग दिया।