पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रोत्साहन के लिए नाकों पर जाकर जूस किया वितरीत
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। कोविड-19 के संक्रमण के खतरे के बीच आम जनमानस की सुरक्षा व संरक्षण में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के हौंसले, जज्बे और समर्पण को उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने सलाम किया है। ऐसे पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को पुलिस नाको पर जाकर उपायुक्त ने जूस वितरीत करते हुए उनका उत्साहवद्र्धन किया। उपायुक्त डा. अंशज सिंह ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जूस और बिस्किट वितरीत किए। उपायुक्त ने सर्वप्रथम पुलिस लाइन के समक्ष लघु सचिवालय के प्रवेश मार्ग पर चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों को जूस-बिस्किट वितरीत किए। इसके बाद वे ककरोई रोड के पास चौराहे पर बनाये पुलिस नाका पर पहुंचे। यहां भी उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को जूस व बिस्किट भेंट किये। उपायुक्त डा. सिंह ने इसके आगे की जिम्मेदारी अतिरिक्त उपायुक्त दिनेश कुमार यादव को सौंपते हुए निर्देश दिए कि सभी पुलिस नाको पर जाकर वे स्वयं जूस-बिस्किट वितरीत करें। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का पूर्ण ईमानदारी व जज्बे के साथ ड्यूटी पर डटे रहना काबिल-ए-तारीफ है। नोवल कोरोना वायरस-19 एक गंभीर संक्रमण है, जिससे बचाव के लिए लोगों का घरों में रहना जरूरी है। सरकार ने इसके लिए लॉकडाउन लागू किया है, जिसमें पुलिस कर्मचारी चौकसी के साथ ड्यूटी दे रहे हैं। ताकि आम जनमानस को संंक्रमण से संरक्षित रखा जा सके। उपायुक्त ने कहा कि पुलिस अधिकारी-कर्मचारी दिन-रात ड्यूटी दे रहे हैं। लॉकडाउन की अनुपालना को सुनिश्चित करवाने में पुलिस का विशेष सहयोग है। उन्होंने आम जनमानस का भी आह्वान किया कि वे पुलिस कर्मियों का सम्मान करते हुए उन्हें सहयोग दें, ताकि पुलिस को अपनी ड्यूटी करने में कोई समस्या न हो। पुलिस कर्मचारी आम जन को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए ही प्रयासरत हैं। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे लॉकडाउन की पूर्ण रूप से अनुपालना करें। बिना अनुमति व उचित कारण के गलियों व सडक़ों में बाहर न निकलें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने भी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर नगराधीश सुरेंद्र सिंह दून, एसडीएम आशुतोष राजन, डीएसपी हंसराज, डीएसपी डा. रविंद्र आदि प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण मौजूद थे।