लॉकडाउन के दौरान आम जन मानस को नहीं होने देंगे कोई समस्या
सोनीपत। कोविड-19 के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान विभिन्न प्रकार की सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए उपायुक्त डा0 अंशज सिंह ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। संबंधित अधिकारी उनको दी गई ड्यूटी को लेकर हर प्रकार के मुद्दों का समाधान करेंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि लॉकडाउन के दौरान आम जन मानस को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देंगे। उपायुक्त डा0 अंशज सिंह ने नगराधीश सुरेन्द्र सिंह (मो0 9999619719) सहित सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र में आपदा प्रबंधन के तहत बनाए गए कंट्रोल रूम का नियंत्रण करने व आने वाली शिकायतों का समाधान करने के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। सिविल सर्जन डा0 बी के राजौरा (मो0 9873243874) स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी लगाए गए है। अतिरिक्त उपायुक्त दिनेश यादव (मो0 9812002222) व सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों व स्लम बस्तियों मेंं रहने वाले लोगों और प्रवासी श्रमिकों तथा शेल्टर होम में रहने वालों के लिए भोजन उपलब्ध करवाएंगे। सिविल सर्जन सुनिश्चित करेंगे कि सभी शेल्टरों मेंं चिकित्सा सुविधा मिले। साथ ही सिविल सर्जन व डीएसपी डा0 रविन्द्र कुमार (मो0 9485600304) विदेश से आए लोगों के होम क्वारंटाईन पर भी निगरानी रखेंगे। डीआरओ राज कुमार भौरिया(मो0 9996300066) सभी प्रकार के आपदा प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे। डीएसपी जितेन्द्र सिंह(मो0 9485600303) लॉकडाउन की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे तथा आवश्यक स्टाफ व जरूरी वस्तुओं से संबंधित सेवाओं तथा अधिकृत वाहनों की आवाजाही को सुचारू रूप से चलाएंगे और स्टेट बोर्डर संबंधित मामलों की देख रेख करेंगे। डीईटीसी समीर यादव (मो0 9871128848) शहरी क्षेत्र में तथा डीएफएससी मनीषा मेहरा(मो0 9813385877) ग्रामीण क्षेत्र में दूध, चावल, चीनी आदि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति समय पर करवाएंगे तथा डीएमईओ महाबीर सिंह (मो0 9466559981) सब्जी तथा फल और दूध की आपूर्ति सुचारू रूप से चलाएंगे। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त शम्भू राठी (मो0 9717920255) जिला स्तरीय पास से संबंधित मामले देखेंगे। डीआईपीआरओ सुरेश सरोहा (मो0 9466323600) प्रेस-आईईसी गतिविधियां देखेंगे। डीडीएएच राजपाल सिंह (मो0 9416000035) पशुओं के स्वास्थ्य व चारा संबंधित मामले देखेंगे। डाटा मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी नगराधीश सुरेन्द्र सिंह को दी गई है। श्रमिकों से संबंधित मामले सहायक श्रम आयुक्त हरीश शर्मा(मो0 9810871102) तथा औद्योगिक इकाईयों से संबंधित मामले डीआईसी के संयुक्त आयुक्त आर के राणा (मो0 9416286710), कृषि संबंधित मामले डीडीए अनिल सहरावत (मो0 9896851445) तथा सामाजिक न्याय संबंधित मामले डीएसडब्ल्यूओ अश्विनी मदान (मो0 9416427739) देखेंगे। ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित मामलों की जिम्मेदारी संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को दी गई है जिनमें मनीष मलिक (मो0 9315006203), मनोज कौशिक (मो0 8053206883), जितेन्द्र कुमार (मो0 9416768663), नरेश छिक्कारा (मो0 8818000095), पुनम चंदा (मो0 8053305134) और अनिल कुमार (मो0 9416490951) शामिल है। नगर निगम तथा स्थानीय निकाय संबंधित मामलों की जिम्मेदारी निगम आयुक्त अशोक बंसल (मो0 9053018101) और सभी सचिवों को दी गई है। इसके अलावा नगराधीश सुरेन्द्र सिंह तथा एसडीएम आशुतोष राजन (मो0 8168219235), एसडीएम अशीष कमार (मो0 9416288843) तथा एसडीएम श्वेता सुहाग (मो0 8285000716) और एसडीएम संजय कुमार (मो0 9416628989) को उनके क्षेत्र के अन्तर्गत सामान्य प्रशासन से संबंधित मामलों की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया है।