रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने से रोकने को लेकर कांग्रेस नेता व नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अशोक छाबड़ा ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक अभियान चलाते हुए डोर-टू-डोर मास्क व सैनिटाइजर वितरण किए। इस दौरान अशोक छाबड़ा ने शहरवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे जिला प्रशासन के सभी नियमों का पालना करें। प्रशासनिक अधिकारी लगातार लोगों की सुरक्षा के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं, इसलिए उनका भी फर्ज बनता है कि प्रशासन के बताए रास्तों पर चलकर कोरोना वायरस महामारी से जंग जीतने का काम करें। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए छाबड़ा ने कहा कि लोगों को अनावश्यक काम के लिए घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। सभी ने अपने स्वस्थ रहने के लिए बार-बार हाथ धोने और मास्क का प्रयोग करना चाहिए। अभियान के दौरान प्रदीप गौतम, भूपेन्द्र गहलोत, मोनिका मलिक, शीला आंतिल, रीना मलिक व प्रेम नारायण आदि ने अलग-अलग टीमों में शामिल होकर शहरवासियों को कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए जागरूक करते हुए लॉकडाउन तक अपने-अपने घरों में रहने के लिए जोर दिया।