शम्भू दयाल मॉर्डन स्कूल के कमरों में बनाई अस्थाई जेल, सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर खानी पड़ेगी जेल की हवा
सोनीपत। पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देशानुसार सोनीपत पुलिस द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करके अस्थाई जेल में किया जाएगा बंद। जिला प्रशासन द्वारा शम्भू दयाल मॉर्डन स्कूल गोहाना रोड सोनीपत में दो मंजिला भवन के अंदर लगभग 80-90 कमरों की अस्थाई जेल बना दी गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार व हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को अब जेल की हवा खानी पड़ेगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा शम्भू दयाल मॉर्डन स्कूल गोहाना रोड सोनीपत में दो मंजिला भवन के अन्दर लगभग 80-90 कमरों की अस्थाई जेल बना दी गई है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करके उन्हें अस्थाई जेल में बंद किया जाएगा। इसलिए प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि लॉकडाउन में प्रशासन का सहयोग करें, खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को सुरक्षित रखें।
शम्भूदयाल स्कूल में किया अस्थाई जेल का निर्माण
कोविड-19 की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन की अवेहलना करने वालों पर उपायुक्त डा. अशंज सिंह ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। उपायुक्त ने ऐसे लोगों को गिरफ्त में लेकर अस्थाई जेल में बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए शम्भूदयाल मॉर्डन स्कूल में अस्थाई जेल की स्थापना की है। उपायुक्त ने कहा कि बिना अनुमति व उचित कारण के इधर-उधर घूमने वालों को पकडकऱ यहां बंद किया जाएगा। इस समय लॉकडाउन और धारा-144 लागू है। उन्होंने लोगों का आह्वïान किया कि वे लॉकडाउन की पूर्ण रूप से अनुपालना करें।