गोहाना में सीएम फ्लाइंग की रेड, गोदाम में अवैध तरीके से बनाए जा रहे थे मास्क , टायल गोदाम में बनाये जा रहे थे अवैध तरीके से मास्क
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। पैसों के लालच में इंसान गलत कार्य करने से भी गुरेज नहीं करता। जहां पूरा देश कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस की आड में अब लोग मास्क का गोरखधंधा करने के कार्य में जुट गए हैं। ताजा मामला सोनीपत जिले के कस्बा गोहाना से सामने आया है। बुधवार को सीएम फ्लाइंग ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक टायल गोदाम से हजारों की संख्या में मास्क बरामद किए हैं। सोनीपत जिले के कस्बे गोहाना में सीएम फ्लाइंग के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में गोहाना के खंदराई मोड के निकट एक टायल गोदाम पर रेड की गई। टायल गोदाम में महिलाएं गलत रूप से मास्क बनाने के कार्य में जुटी हुई थी। मौके पर सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने जब डॉक्टरों से बातचीत की तो यह मास्क नियमों को ताक पर रखकर गलत रूप से बनाए जा रहे थे। सीएम फ्लाइंग ने मौके पर हजारों मास्को को कब्जेे में ले लिया है। डीएसपी अजीत ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि यहां गलत रूप से मास्क बनाए जा रहे हैं। इस वजह से जब यहां पर रेड की गई तो यह सूचना सही पाई गई हैं। यहां पर काफी संख्या में लेबर भी मौके पर मास्क बनाते हुए पाई गई है। अब इनके खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और गोदाम को भी सील किया जाएगा। जिस गोदाम पर सीएम फ्लाइंग ने रेड की उसी दौरान उस स्थान पर आगे और कोई कार्य किया जा रहा था जबकि पीछे गोदाम में एक अलग से दरवाजा लगाकर वहां पर यह मास्क बनाने का काम चल रहा था। डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चला कि यह गोदाम किस के नाम पर है। यह डिमांड बेस पर आगे भेजते हैं, जांच की जा रही है कि ये लोग अब तक कहां-कहां सप्लाई कर चुके हैं। फिलहाल मौके से यहां पर मास्क बनाने का गोरखधंधा करने वाले लोग फरार हो चुके हैं। पुलिस को केवल लेबर ही मिली है, पुलिस जल्द ही सबको ढूंढकर यह प्रयास करेगी कि यहां से कहां-कहां मास्क सप्लाई किए हैं।