कांग्रेस पार्टी दिन ब दिन सिकुड़ती जा रही
राजेंद्र कुमार, सिरसा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी बिरेंद सिंह ने दावा किया कि कल मध्यप्रदेश में होने वाले फ्लोर टेस्ट में भारतीय जनता पार्टी पास होगी। उन्होंने कहा की छह मंत्रियों व विधायकों के इस्तीफे के बाद कई कानूनी पेच हैं मगर संख्या के लिहाज से भाजपा सबसे ऊपर है तथा सत्तारूढ़ होगी। चौधरी वीरेंद्र सिंह आज यहां मीडिया से रूबरू हो रहे थे। इस मौके पर भाजपा नेता सूरज खट्टर, पदम जैन मैं भूपेश मेहता भी मौजूद थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह ने कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस पार्टी दिन ब दिन सिकुड़ती जा रही है, कांग्रेस हाशिए पर आ गई है, कांग्रेस नेताओं को दूसरे दलों में जाने के लिए प्रेरित कर रही है । कांग्रेस को चाहिए कि वह अपने पतन के कारण खोजें। उन्होंने कहा की कांग्रेस में नेतृत्व की कमी है। उन्होंने कहा कि आज देश का मतदाता विचारधारा ही नहीं नेतृत्व भी देखता है। वर्ष 2014 के चुनाव में देश की जनता ने जाति धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व को वोट दिया और भाजपा देश में बड़े दल के तौर पर उभरी। उन्होंने कांग्रेस के सिकुड़ने व अन्य दलों के अलग-थलग पड़ने का जिक्र करते हुए कहा कि मजबूत विपक्ष का होना प्रजातंत्र के लिए लाजमी है, कमजोर विपक्ष प्रजातांत्रिक कमजोरी की निशानी है। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में क्षेत्रीय दलों का कोई महत्व नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का मुफ्त में सुविधाएं देकर दोबारा सत्तारूढ़ होना अच्छी परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा 14 फ़ीसदी से अधिक लाइन लॉस चिंतनीय है अगर बिजली चोरी पर काबू कर लिया जाए तो उपभोक्ता को मुफ्त में देने में कोई कठिनाई नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा का नीतीश कुमार के दल के साथ गठबंधन है तथा इस गठबंधन का दोबारा सत्तारूढ़ होना भी तय है। अल्फा के परंपरागत वोट का बिहार में लाभ मिलेगा। उन्होंने हरियाणा सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में भी गठबंधन की सरकार है , कॉमन मिनिमम प्रोग्राम अभी तक तय नहीं हो पाया है यह लोग मंथन कर रहे हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा हरियाणा से तीनों राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध प्रत्याशियों की जीत कर जाना लगभग तय है। विधानसभा में इनेलो के विधायक अभय सिंह चौटाला को सदन में पीछे कुर्सी दिए जाने के सवाल पर चौधरी बिरेंद सिंह ने कहा कि स्पीकर को बड़े दिल का होना चाहिए। सीनियर विधायकों को सदन में आगे जगह देनी चाहिए इससे सदन व स्पीकर की गरिमा बढ़ती है।