अधिकारियों की मनमानी से जनता परेशान
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। युवा समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता निखिल मदान ने बैयांपुर खुर्द में एक आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर लोगों ने निखिल मदान का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने मदान के आगे जनसमस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें सोनीपत का हिस्सा बने हुए 10-15 साल से ज्यादा हो गए है, लेकिन आज भी गलियों कि हालत बदतर है। सीवरेज बंद होने की समस्या और स्ट्रीट लाइट के अभाव में हररोज दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इस मौके पर निखिल मदान ने लोगों से कहा कि जल्द ही नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित है और उसके तुरंत बाद स्थानीय पार्षद के माध्यम से आपकी हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। कांग्रेसी नेता निखिल मदान ने कहा कि आज नगर निगम में अधिकारियों की लापरवाही और मनमानी के कारण जनता परेशान है, इसलिए सरकार को जल्द ही नगर निगम के चुनाव करवाने चाहिए, ताकि आम जनता के काम किए जा सके। इस दौरन स्नेहलता, शमशेर, जोगिंदर, राजबीर कुंडू, यशवंत चौहान आदि लोग मौजूद रहे।