श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। नगर निगम के सयुंक्त आयुक्त शम्भू राठी ने बताया कि नगर निगम का हाउस टैक्स जमा न करवाने वालों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। निगम ने एटलस फैक्टरी सहित चार प्रॉपर्टी को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि एटलस फैक्टरी की बंद पड़ी यूनिट पर 74 लाख रूपये हाउस टैक्स बकाया है। इसके साथ ही किशन चंद पोकर मल की प्रोपर्टी पर 45 लाख, किशोरा गांव के पास जुगल किशोर राइस गोदाम पर 39 लाख और किशोरा के पास की बंद पड़ी एक अज्ञात यूनिट को भी सील किया गया है। टीम में एसओ अशोक कुमार, डीआई जयपाल जून और जेई जतिन मौजूद थे।