ग्रामीण स्तर पर मीडिया की बहुत संभावनाएं : गुरबीर सिंह
तीन सत्रीय सोनीपत-मुंबई अंतर्राज्यीय बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला का हुआ समापन
हरियाणा प्रदेश वीरो की धरती : अनिल शर्मा
नरेन्द्र शर्मा परवाना/ रणबीर सिंह रोहिल्ला, मुंबई। हौंसलों में उड़ान होना ज़रूरी है… मंजिल तो मिल ही जाएगी एक दिन। जो दिल के आईने में हो वही प्यार के काबिल है, वरना दिवार के काबिल तो हर तस्वीर होती है। उक्त वाक्य को साबित करके दिखाया है जिला प्रैस क्लब सोनीपत ने मुंबई प्रेस कल्ब के कांफ्रेंस हाल में अंतर्राज्यीय बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला 2020 में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने शामिल होकर।
हरियाणा के सोनीपत जिले से मुंबई पहुंचे जिला प्रेस कल्ब के 22 सदस्यीय दल के साथ पुरातत्व विभाग, मुंबई मीडिया व फिल्म निर्देशक एवं फिल्म कलाकारों के बीच अंतर्राज्यीय बौद्धिक कार्यशाला 2020 मुंबई महाराष्ट्र में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के तहत 22 जनवरी को सुबह प्रथम सत्र में सायन किला (फोर्ट) पूर्वी मुंबई कार्यालय के कांफ्रेस हाल में हरियाणा के सोनीपत जिले से जिला प्रेस कल्ब, सोनीपत हरियाणा अध्यक्ष राजेश कुमार खत्री की अध्यक्षता में अंतरराज्यीय बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला 2020 ई. मुंबई में आयोजन किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सायन किला फोर्ट पूर्वी मुंबई, महाराष्ट्र के अधीक्षण पुरातत्वविद डा. राजेंद्र यादव ने विश्व धरोहरों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वाणी चीर स्थाई एवं सुखद अनुभूति कराने वाली होती है, पूर्वजों से हमें ज्ञान का बोध होता है। पुरातत्व विभाग देश, समाज व प्राचीन वैभव के बारे में खोज करके विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराता है। उन्होंने बताया कि पूरे भारत में 3794 पुरानी धरोहर हैं। जबकि महाराष्ट्र में अजंता, अलोरा, एलीफेंटा गुफा व बौद्ध गुफा की 118 प्राचीन गुफाएं हैं। जिन्हें पुरातत्व विभाग द्वारा खोज करके उनका संरक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में वास्तुशास्त्र के अनुसार ही धार्मिक सहित विभिन्न स्थलों का निर्माण कराया जाता था। जिससे उन प्राचीन धरोहरों का विस्तृत ज्ञान कुछेक विशेष पत्थर के टूकड़ों से ही उनकी लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, गहराई, क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो जाती है। प्राचीन समय के दौरान कई धरोहर एंव मंदिर ऐसे हैं जिनका निर्माण कार्य नींव से ऊपर की ओर न करके, ऊपर से नीचे की ओर पर्वतमाला के स्थान को तरासकर संपूर्ण निर्माण किया गया है। विश्व की ऐसी एक धरोहर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एलोरा कैलाश मंदिर का उदाहरण है। जिसमें कोई भी वास्तु दोष त्रुटि नहीं है। उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि उनकी पुरातत्व विभाग टीम ने पत्थर पर लगने वाली काई का क्या महत्व है इस बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काई (पत्थर के ऊपर हरे रंग की परत) के बारे में शोध करने पर पता चला कि जिस पत्थर पर काई की परत जमती है, उस काई की परत पत्थर को सुरक्षित रखती है। उन्होंने कहा कि प्राचीन संस्कृति एवं धरोहरों की खोजबीन करके उनका संरक्षण कर समाज के समक्ष जानकारी उपलब्ध कराना ही पुरातत्व विभाग का उद्देश्य है। इस दौरान मुख्य अतिथि डा. राजेंद्र यादव ने सोनीपत जिले से प्रतिनिधिमंडल में पहुंचे 22 पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
मिलकर ताकत को बढ़ाने का काम करना चाहिए : सिंह
सांयकालीन द्वितीय सत्र में मुंबई प्रेस क्लब प्रेजीडेंट गुरबीर सिंह, चेयरमैन धर्मेंद्र जोरे, सचिव लता मिश्रा, कोषाध्यक्ष वरुण सिंह, कमेटी सदस्य मुत्युंजय बोस इसके अतिरिक्त मुंबई प्रेस से जुड़े विभिन्न विभिन्न प्रतिष्ठ समाचार पत्रों एवं न्यूज एसेंजियों के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। इस मौके पर आर्थिक मंदी की मार से जूझ रही मीडिया व मीडिया के क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भी चिंता जाहिर की गई। जिसमें यू-ट्यूब न्यूज चैनलों के महत्व के बारे में भी प्रकाश डाला गया। मुंबई प्रेस कल्ब चेयरमैन धर्मेंद्र जोरे ने कहा कि पड़ौसी देशों के पत्रकारों के साथ मुंबई मीडिया प्रेस कल्ब के नजदीकी रिश्ते रहे हैं, जिसके चलते पत्रकारिता के बढ़ावे के उद्देश्य से कई बार उन पड़ोसी देशों में दौरा करने का मौका मिला। इस तरह की बौद्धिक कार्यशालाओं को पूरे देश के साथ साथ विभिन्न देशों में भी लगाकर पत्रकारों को वहां के आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक व वैश्वीकरण संबंधित विचारों का आदान-प्रदान करने के अवसर प्राप्त हों। इस अवसर प्रेस कल्ब अध्यक्ष गुरबीर सिंह ने कहा कि वास्तव में गरीबों से जुड़ी कहानियां गांवों से निकलकर सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया से जुड़ा अवार्ड भी ग्रामीण आंचल से जुड़ी खबर से संबंधित पत्रकार को मिला है। ग्रामीण स्तर पर मीडिया की बहुत संभावनाएं है। पत्रकार चाहे ग्रामीण स्तर का हो मुंबई जैसे हाईटेक आर्थिक सिटी का। पत्रकार के काम करने का तरीका एक-समान होता है। प्रेजीडेंट गुरबीर सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय कल्बों को महानगरीय कल्बों के साथ मिलकर अपनी ताकत को बढ़ाने का काम करना चाहिए, जिससे पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए असरदार तरीके से आवाज उठाई जा सके। मुंबई प्रेस कल्ब ने कई बड़े मामलों को न्यायालय तक ले पहुंचाकर पत्रकारों के हित में कार्य किया है। भारत के इलावा दूसरे देशों में राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता को बदलते परिवेश के साथ समझने व उसको व्यवहारिकता देने की सकारात्मक पहल की है। जिला प्रेस कल्ब सोनीपत व मुंबई प्रेस कल्ब के आपसी संबंधों को बढ़ाने के उद्ेश्य से अंतर्राज्यीय बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला के तहत विचार आदान प्रदान किए। इस मौके पर मुंबई प्रेस कल्ब के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह, प्रश्स्ति पत्र से सम्मानित किया। जिला प्रेस कल्ब सोनीपत ने मुंबई प्रेस कल्ब के पदाधिकारियों सोनीपत आने के लिए निमंत्रण पत्र दिया। मुंबई प्रेस कल्ब की तरफ से सोनीपत से आए जिला कल्ब सोनीपत के 22 सदस्यीय दल को सम्मानित किया।
हरियाणा प्रदेश वीरो की धरती : अनिल शर्मा
तीसरे व अंतिम सत्र की कार्यशाला एच 102 अभिषेक अपार्टमेंट जुहू, अंधेरी वेस्ट मुंबई स्थित फिल्म निर्देशक, प्रोड्यूसर एवंम फिल्म कलाकार अनिल शर्मा के कार्यालय पर 23 जनवरी को सांयकालीन समय में तृतीय सत्र एवं अंतिम कार्यशाला का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता-निदेशक अनिल शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश से जो पत्रकार साथी आए हैं, इनके साथ मुलाकात करके हृदय को बहुत प्रशंसा हुई है। जिला प्रेस कल्ब सोनीपत ने हरियाणा में आने का न्यौता दिया है, इसे वे स्वीकार करते हैं। हरियाणा प्रदेश वीरो की धरती है। खेलों में भी हरियाणा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन विश्व स्तर पर किया है। यह हमें मीडिया के माध्यम से पता लगता है। इसलिए मीडिया का बहुत महत्व है। इस मौके पर सोनीपत से मुंबई में आकर अपनी विशेष पहचान बनाने वाले फिल्म अभिनेता संजय पाराशर ने सभी पत्रकार साथियों का मौके पर धन्यवाद किया और यहां पर हरियाणा के पत्रकारों को फिल्म सेंसर बोर्ड की अवार्ड से भी नवाजा गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता संजय पाराशर ने कहा कि हरियाणा वीरों की धरती है खिलाडिय़ों की धरती है और फिल्म स्टारों की धरती है जिन्होंने यहां मुंबई में आकर बहुत ही अच्छे तरीके से कार्य कर हरियाणा के गौरव को ऊंचा किया है और यहां पर पहुंचे पत्रकार मित्रों ने इतने बड़े स्तर पर कार्य कार्यक्रम आयोजित किया है उन्हें हरियाणा के पत्रकारों पर गर्व है। इस मौके पर सोनीपत से मुंबई में आकर अपनी विशेष पहचान बनाने वाले फिल्म स्टार, निर्देशकों, कलाकारों को सोनीपत प्रेस कल्ब द्वारा सम्मानित किया गया। झ्ज्जर के संजय काकराण व उनके साथी राजू राइकवार (डूप्लिकेट शाहरूख खान) के अतिरिक्त फिल्म कलाकार सोनीपत के राई क्षेत्र के गांव जठेड़ी से आकर अपना मुंबई में नाम रोशन करने वाले गुलशन तुषीर, इसी तरह से सोनीपत से मुंबई में अपनी पहचान बनाने वाले अनुज शर्मा, इसी तरह से गोहाना से आकर मुंबई में परदे के पीछे विशेष भूमिका निभाने वाले गोहाना के नरेश पांचाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला प्रेस कल्ब सोनीपत द्वारा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा को सोनीपत आने के लिए निमंत्रण पत्र दिया। इस अवसर पर सोनीपत जिला प्रेस कल्ब प्रधान राजेश कुमार खत्री समेत पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल, जसबीर सिंह खत्री, नरेंद्र शर्मा परवाना, अनिल कुमार खत्री, रवींद्र कुमार नारंग श्याम सुंदर शर्मा, रणबीर सिंह रोहिल्ला, राजेश आहुजा, लाजपत, मनोज शर्मा, राजेंद्र कुमार, अरुण कुमार, रामकुमार धीमान, भवर सिंह, अनिल कुमार, श्याम वशिष्ठ, रविद्र वर्मा, राम सिंह सिंहमार, सुखबीर सैनी, सुरेंद्र भारती, विनोद मोरवाल, बिजेंद्र कुमार, रामशरण, दिनेश उपस्थित रहे।