लिटल एंजल्स स्कूल में क्रिसमस पर कार्यक्रम आयोजित
श्याम वशिष्ठसोनीपत। >लिटल एंजल्स स्कूल में क्रिसमस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के दौरान विद्यालय के चेयरमैन आशीष आर्य, डॉ. नेहा आर्य, प्रधानाचार्या आशा गोयल, उपप्रधानाचार्या प्रोमिला सहगल, मुख्याध्यापिका गीता अरोड़ा, सोनिया आर्य मैमोरियल इंक्ल्यूजिव स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिया अरोड़ा उपस्थित थे। विद्यालय को बड़े ही आकर्षक व खूबसूरत ढंग से सजाया गया। छात्रों को यीशु मसीह के जीवन व उनके चरित्र की विस्तृत जानकारी दी गई। यीशु मसीह के जीवन व उनकी शिक्षाओं को आकर्षक चित्रों के द्वारा सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया। नन्हें छात्र नन्हीं परियों व सांता क्लॉज की आकर्षक वेशभूषा में सभी के आकर्षण का केन्द्र थे। सांता क्लॉज ने सभी बच्चों को तोहफ़े बांटे। विद्यालय के प्रांगण को क्रिसमस ट्री से सजाया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने यीशु मसीह के जीवन पर कैरल गाए व मनमोहक नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यीशु मसीह के जीवन पर गाए कैरल ने उनकी शिक्षाओं को जीवंत कर दिखाया। संगीतमय धुनों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। विद्यालय के चेयरमैन आशीष आर्य, डॉ. नेहा आर्य, प्रधानाचार्या आशा गोयल व मुख्याध्यापिका गीता अरोड़ा ने सभी छात्रों को क्रिसमस व नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके आने वाले जीवन के लिए मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि हमें यीशु मसीह के जीवन व उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में लाने का प्रयास करना चाहिए, जिससे हम एक अच्छे नागरिक बन सकें।