रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। सोमवार को पेंशन बहाली संघर्ष समिति का घोषणा पत्र अभियान ब्लाक गन्नौर के उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम केवी सेंटर दतौली पहुंचा। समिति ने वहां पर कर्मचारियों से घोषणा पत्र भरवाएं। अभियान का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष सतबीर ने किया। इस दौरान उनके साथ संगठन सचिव सुनील दत्त मौजूद रहे। अभियान को ब्लॉक अध्यक्ष सतबीर और संगठन सचिव सुनील दत्त ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पेंशन बहाली घोषणा पत्र भरने का आह्वान किया। ब्लाक अध्यक्ष सतबीर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का एनपीएस में पैसा काटकर प्राइवेट कंपनियों को दे रही है, जोकि कर्मचारियों के साथ धोखा है। पैसा कहां जा रहा है, इसके बारे में कर्मचारियों को कोई ज्ञान नहीं है ओर वे अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। सेवानिवृत्ति के बाद बनने वाली पेंशन का भी कोई पता नहीं कि कितनी पेंशन बनेगी। ब्लॉक संगठन सचिव सुनील ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। सभी कर्मचारी पूरजोर तरीके से सरकार से मांग करते है कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। विभाग के सभी कर्मचारियों ने अपने घोषणा पत्र भरें तथा सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। इस मौके पर सुनील, नीरज, प्रवीण, पंकज, प्रदीप, विशाल, नरेश तथा मंजीत दहिया आदि उपस्थित थे।